विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2023

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने बढ़ाई गश्त 

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर भी जागरूकता अभियान चला रही है. किराएदारों और नौकरों का सत्यापन भी किया जा रहा है.

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने बढ़ाई गश्त 
नई दिल्ली:

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली के बड़े बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दिया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों से भी बैठकें कर रहे हैं. साथ ही उन्हें सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दे रहे हैं. पुलिस ने गणतंत्र दिवस को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और कुछ भी संदिग्ध लगने पर इसके बारे में सूचित करने का भी आग्रह किया है.

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर भी जागरूकता अभियान चला रही है. किराएदारों और नौकरों का सत्यापन भी किया जा रहा है. साथ ही होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में भी औचक निरीक्षण भी जारी है, ताकि असामाजिक तत्व या कोई संदिग्ध इन जगहों को ठिकाना नहीं बना सके.

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने बताया कि हमने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है और आतंकवाद-रोधी उपाय मजबूत किए गए हैं. दिल्ली पुलिस किसी भी असामाजिक तत्व या आतंकवादी को अपने मंसूबे में सफल नहीं होने देंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Republic Day, Republic Day 2023, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com