हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में अंडरग्राउंड वाटर टैंक में शटरिंग खोलने गए तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टैंक आठ महीने से बंद पड़ा था और उसमें गंदा पानी भरा हुआ था, जिसके कारण जहरीली गैस बन गई और यह हादसा हो गया. सूचना मिलते ही नाहरपुर रूपा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों मजदूरों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए.
पुलिस के मुताबिक, हंस एनक्लेव में हरिओम के निर्माणाधीन मकान में आज कुछ मजदूर काम करने के लिए आए थे. काम ज्यादा न होने के कारण मजदूर यहां आठ महीने से बंद पड़े अंडरग्राउंड वाटर टैंक की शटरिंग खोलने के लिए टैंक में गए. बताया जा रहा है कि आठ महीने पहले शटरिंग करके टैंक का तो निर्माण कर दिया गया, लेकिन इसकी शटरिंग नहीं खोली गई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शटरिंग खोलने टैंक में उतरे थे मजदूर : पुलिस
पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों बरसात के कारण इस टैंक में रिसाव के कारण पानी भर गया था. टैंक बंद होने के कारण गंदे पानी से इसमें गैस बन गई. आज जब मजदूर इस टैंक में शटरिंग खोलने के लिए एक-एक करके मजदूर अंदर जाने लगे तो हादसा हो गया.
इस मामले में पुलिस ने बताया कि जब एक मजदूर के अंदर जाने के काफी देर बाद तक वह वापस नहीं आया तो एक-एक करके दो अन्य मजदूर भी गए, जब वह भी वापस बाहर नहीं आए तो अन्य मजदूरों ने अंदर उन्हें बेसुध पड़े देखा और बाहर निकालकर पुलिस को इसकी सूचना दी.
बिहार के रहने वाले थे सभी मृतक
पुलिस मजदूरों को निजी अस्पताल ले गई, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले मोहम्मद सगीर, राजकुमार और मोहम्मद समद के रूप में हुई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं