विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2013

75 साल से ज्यादा उम्र वाले न लड़ें लोकसभा चुनाव, राज्यसभा जाएं : बीसी खंडूड़ी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी बीजेपी नेता बीसी खंडूड़ी खुद 75 साल से ज्यादा के हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और जसवंत सिंह जैसे नेताओं को यह नसीहत दी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाने वाले बीजेपी नेता बीसी खंडूड़ी ने कहा है कि 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहिए और उन्हें राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए।

खंडूड़ी खुद 75 साल से ज्यादा उम्र के हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और जसवंत सिंह जैसे नेताओं को यह नसीहत दी है।

खंडूड़ी ने कहा कि जिन लोगों ने संविधान बनाया था, उन्होंने उम्रदराज लोगों के लिए राज्यसभा बनाई थी, लेकिन दुर्भाग्य से आज उल्टा हो रहा है और राज्यसभा में 50-60 साल के लोग बैठे हैं और 80 साल के लोग लोकसभा में हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बीसी खंडूड़ी, लालकृष्ण आडवाणी, सांसदों की उम्रसीमा, BC Khanduri, LK Advani, BC Khanduri On MP's Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com