विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

केंद्रीय मंत्री बोले, जो खुद को भारतीय नहीं मानता होगा वही PM मोदी को ‘भारत का पिता’ कहे जाने से...

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने बुधवार को कहा कि खुद को भारतीय नहीं मानने वाला ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को ‘भारत का पिता’ कहे जाने पर गर्व महसूस नहीं करेगा.

Also Read in
केंद्रीय मंत्री बोले, जो खुद को भारतीय नहीं मानता होगा वही PM मोदी को  ‘भारत का पिता’ कहे जाने से...
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
  • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्रंप के बयान पर दी प्रतिक्रिया
  • कहा, जो लोग विदेश में रहते हैं, उन्हें आज भारतीय होने पर गर्व है
  • यह पीएम की व्यक्तिगत पहुंच की वजह से हो रहा है
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने बुधवार को कहा कि खुद को भारतीय नहीं मानने वाला ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को ‘भारत का पिता' कहे जाने पर गर्व महसूस नहीं करेगा. डाक विभाग में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) सुधारों की शुरुआत किए जाने संबंधी कार्यक्रम से इतर सिंह ने कहा कि भारत का सम्मान आज जिस ढंग से किया जा रहा है, वह विगत में दुर्लभ था. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने कहा, ‘जो लोग विदेश में रहते हैं, उन्हें आज भारतीय होने पर गर्व है. यह प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और उनकी व्यक्तिगत पहुंच की वजह से हो रहा है.'

PM मोदी की मौजूदगी में डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को दिए ये 5 कड़े संदेश

डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मोदी को ‘भारत का पिता' कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी किसी अमेरिकी राष्ट्रपति से किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए ऐसा शब्द नहीं सुना है. सिंह ने कहा, ‘यदि अमेरिका या इसके राष्ट्रपति की ओर से कोई निष्पक्ष और साहसिक बयान आता है तो मुझे लगता है कि हर भारतीय को गर्व महसूस होना चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा से जुड़ा हो.' उन्होंने कहा, ‘यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी भारतीय प्रधानमंत्री या विश्व के किसी अन्य नेता की प्रशंसा इस तरह के शब्दों से की है. यदि किसी को इस पर गर्व नहीं है तो हो सकता है कि वह खुद को भारतीय न मानता हो.' कुछ कांग्रेस नेताओं के यह कहने पर कि केवल एक ही राष्ट्रपिता हो सकता है, सिंह ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को ट्रम्प से जिरह करनी होगी. 

कश्मीर को लेकर मोदी पर कोई दबाव नहीं, पाकिस्तान नाकाम रहा : इमरान खान

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की आलोचना करते हुए सिंह ने कहा, ‘जहां तक आतंकवाद और इस बुराई को बढ़ाने में पाकिस्तान की भूमिका की बात है, तो जो विदेशी देश आतंकवाद में पाकिस्तान की संलिप्तता की भारत की बात को नहीं मानते थे, वे आज इसे स्वीकार कर रहे हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है.' ट्रम्प ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में मोदी की खूब सराहना की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘मुझे याद है कि भारत पहले काफी अस्थिर था. वहां काफी मतभेद, लड़ाई थी, लेकिन वह (मोदी) सभी को साथ लेकर आए. जैसे कि एक पिता करता है. शायद वह ‘फादर ऑफ इंडिया' (भारत का पिता) हैं.'  

Video: पाकिस्तान से जारी आतंकवाद पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मोदी इससे निपट लेंगे

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jitendra Singh, Donald Trump, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com