इस महीने की शुरुआत में तुर्की में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप की चपेट में आकर हजारों लोगों ने अपनी जान गवां दी. तुर्की को राहत और बचाव कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और भारतीय सेना की टीमों ने भूकंप प्रभावित देश में चौबीसों घंटे काम किया. वहीं अब भारत में तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल ने भारत के योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया है और मदद को सराहनीय बताया है.
सुनेल ने एक ट्वीट कर लिखा कि, "भारत सरकार की तरह, बड़े दिल वाले भारतीय लोगों ने भी भूकंप क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ मिलाया है. हम आपकी बहुमूल्य मदद के लिए वास्तव में आपकी सराहना करते हैं." साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें दिखाया कि भारत से कितने टन सामग्री आई है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Like the Government of India, the big-hearted Indian people have also joined hands to help those in need in the earthquake region. We truly appreciate all of you for your valuable help. 🧡🤍💚#TurkiyeQuakes#VasudhaivaKutumbakam
— Fırat Sunel फिरात सुनेल فرات صونال (@firatsunel) February 20, 2023
🇹🇷❤️🇮🇳@anadoluagency @MFATurkiye @MEAIndia pic.twitter.com/ailLgXeWu7
बता दें 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 44,000 से अधिक हो गई है. अधिकांश प्रांतों में बचाव कार्यों को बंद कर दिया गया है.
यूक्रेन युद्ध में रूस को "घातक मदद" दे सकता है चीन : अमेरिका
भारत तुर्की और सीरिया में राहत और बचाव कार्यों में मदद पहुंचाने वाले देशों में से एक है. वहीं आठवीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार को गाजियाबाद लौट आई है. गाजियाबाद में बैंड बाजे के साथ माला पहनाकर एनडीआरएफ टीम का स्वागत किया गया. 'एनडीआरएफ की जय' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए.
एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में 10 दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों की जान बचाई. मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया. टीम ने वहां के लोगों का विश्वास और दोस्ती जीती. इतना ही नहीं तुर्की के अदाना एयरपोर्ट से जब यह टीम वापस इंडिया आ रही थी, तो लोग कुछ क्षण के लिए वो भावुक हो गए थे. वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर एनडीआरएफ की टीम को विदाई दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं