अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कहा कि चीन यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध में रूस को हथियार उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है. उन्होंने बीजिंग को चेतावनी दी कि कोई भी आपूर्ति "गंभीर समस्या पैदा करेगी." ब्लिंकेन ने सीबीएस (CBS) के "फेस द नेशन" को बताया, "अब हमारी चिंता हमें मिली जानकारी के आधार पर है कि वे घातक मदद देने पर विचार कर रहे हैं."
यह पूछे जाने पर कि घातक मदद क्या होगा, उन्होंने कहा "गोला-बारूद से लेकर हथियारों तक सब कुछ."
ब्लिंकन ने जर्मनी में अमेरिकी टेलीविजन के साथ इंटरव्यू की एक सीरीज में भी इसी तरह की टिप्पणी की. जर्मनी में शनिवार को उन्होंने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया और अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने वांग से कहा था कि "यदि चीन प्रणालीगत प्रतिबंधों से बचकर रूस को सहायता देता है तो इसके परिणाम होंगे."
तनावपूर्ण संबंध
कुल मिलाकर अमेरिका की टिप्पणियां अभी तक की सबसे स्पष्ट चेतावनी के रूप में दिखाई दीं. इससे संकेत मिलता है कि चीन रूस को राजनीतिक या कूटनीतिक समर्थन से आगे बढ़कर यूक्रेन के खिलाफ लगभग एक साल से जारी लड़ाई में मदद करने के लिए तैयार हो सकता है.
अमेरिका के बयान ऐसे समय में आए हैं जब पहले से ही उसके चीन से संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं. अमेरिका ने हाल ही में एक बड़े चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था.
एबीसी पर रविवार को ब्लिंकन ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को पिछले मार्च में ही रूस को हथियार भेजने के खिलाफ चेतावनी दी थी.
इस मुद्दे के जानकार एक प्रशासनिक सूत्र के अनुसार, उस समय से "चीन उस रेखा को पार नहीं करने के लिए सावधान रहा है, जिसमें युद्ध के मैदान में उपयोग के लिए घातक हथियार प्रणालियों को बेचने पर रोक लगाना शामिल है."
एक शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर, जो म्यूनिख सम्मेलन में भी शामिल हुए, लिंडसे ग्राहम ने कहा कि रूस को हथियार देना चीन के लिए एक गंभीर गलती होगी. उन्होंने कहा, ''यह गंदगी भरी बेवकूफी होगी. यह वैसा ही होगा कि मूवी टाइटैनिक देखने के बाद उसके लिए फिर से टिकट खरीदना.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं