विज्ञापन
This Article is From May 12, 2020

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत पैकेज पर उद्योग जगत ने कुछ इस तरह दी प्रतिकिया...

राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया.

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत पैकेज पर उद्योग जगत ने कुछ इस तरह दी प्रतिकिया...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया.
नई दिल्ली:

राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया. पीएम ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये का यह पैकेज 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को नई गति देगा. आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए इसमें सभी पर बल दिया गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है.

पीएम मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कारोबारी आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, 'यह पीएम मोदी का कार्पे डिएम (सीज़ द डे) भाषण था. यह एक ऐसा मौका है जिसमें कहानी का रुख मोड़ सकते हैं. इस अवसर को हम अपनी ताकत की कहानी बना सकते हैं.' उन्होंने लिखा, 'हमे बाद में पता चलेगा कि यह 1991 जैसा सबकुछ बदल देने वाला पल है कि नहीं. मुझे विश्वास है कि आज रात मुझे नींद नहीं आएगी!'

वहीं, उद्योगपति गौतम अडानी ने लिखा कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज इतने बड़ा पैकेज होने के नाते न सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि इसमें अपने आप में विविधता है क्योंकि इसमें लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉ पर ध्यान दिया गया है. इसमें समाज के हर तबके के लिए कुछ न कुछ है. यह पीएम मोदी और मोदी सरकार के भारत को बदलने का निर्णायक पल है. 

हमने ऐसा संकट न देखा है, न ही सुना है: PM मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Address Nation, Coronavirus Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com