बेंगलुरु के बैदरहल्ली इलाके में दो बदमाश पुलिसकर्मी बनकर एक घर में घुसकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया. एक आरोपी ने सब‑इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर कार से पहुंचा, जबकि दूसरा क्राइम सीन ऑफिसर बनकर घर में दाखिल हुआ. आरोपियों ने परिवार को बंदूक और चाकू दिखाकर डराया, पति-पत्नी को टेप से बांधकर 20 लाख नकद और सोना लूट लिया.