दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया. विमान की लैंडिंग से लेकर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन सभी एजेंसिया सतर्क हो गईं. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को शुक्रवार तड़के रूस की राजधानी मॉस्को से दिल्ली आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बम होने की धमकी मिली.अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ को संबंधित उड़ान में बम होने की चेतावनी देने वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ था.
ईमेल में बताया गया कि आज तड़के 3:20 पर जो फ्लाइट SU 232 (Moscow to Delhi) T3 पर आ रही है, उसमें बम है. इसके बाद बम निरोधक दस्ता और दूसरे रेस्क्यू दलों को भेजा गया और विमान को रनवे 29 पर उतारा गया. फ्लाइट से 386 यात्री और 16 क्रू मेंबरों को उतारा गया. पूरे मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, विमान की गहन जांच की गई है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि विमान को अलग-थलग खड़ा कर दिया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इसी तरह 14 जून 2021 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी ने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दी कि पटना जा रही फ्लाइट एसजी 8721 में बम रखा हुआ है. खबर मिलते ही पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. चंद मिनटों में फ्लाइट टेकऑफ करने वाली थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में दिल्ली पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी फ्लाइट पर पहुंचे. पूरी फ्लाइट की तलाशी ली गई, पता चला कि फ्लाइट में बैठे 22 साल के आकाशदीप ने ही बम होने की फर्जी सूचना दी थी. पुलिस के मुताबिक, आकाशदीप की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. उसकी मेडिकल जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की गई.
यह भी पढ़ें-
ज्ञानवापी मस्जिद-शृंगार गौरी : आज आएगा कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फ़ैसला
यह Video भी देखें : गुरुग्राम में नमाज को लेकर हुआ बवाल, केस दर्ज
>
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं