विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2024

"बड़ा धमाका होगा...": दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को मिली जान से मारने की धमकी

दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को जान से मारने की मिली धमकी के मामले में पुलिस ने अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है. हालांकि, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

"बड़ा धमाका होगा...": दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को  मिली जान से मारने की धमकी
नई दिल्‍ली:

दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी भरे मेल करने वाले ने कहा है कि 15 फरवरी को बम से उड़ाएंगे देख लेना. ये दिल्ली में सबसे बड़ा धमाका होगा. देख लेना जितना हो सकता है उतनी सिक्योरिटी लगा लो और सभी मंत्रियों को भी बुलाओ एक साथ उड़ेंगे." 

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है, अभी मेल के आधार पर जांच शुरू की गई है. पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर ये मेल कहा से आया है? आमतौर पर ई-मेल से मिलने वाली ऐसी धमकियां सच साबित नहीं होती है.

हाल के दिनों में दिल्‍ली के कई स्‍कूलों को बम रखे होने की धममियां मिलीं. लेकिन जब जांच की गई, तो कुछ नहीं मिला. 

ये भी पढ़ें :-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi High Court, Delhi High Court Registrar, Death Threat, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com