विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 07, 2015

आम आदमी पार्टी में फिर पड़ सकती है फूट?

Read Time: 2 mins
आम आदमी पार्टी में फिर पड़ सकती है फूट?
आम आदमी पार्टी का लोगो
नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी में क्या एक बार फिर फूट पड़ सकती है? सूत्रों के मुताबिक़ आम आदमी के चार में से तीन सांसद पार्टी से नाराज़ हैं। नाराज़ सांसदों के मुताबिक़ पंजाब में संगठन में हो रही नियुक्ति में उनसे कोई विचार विमर्श नहीं किया जा रहा जबकि वो पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधि हैं।

पार्टी भी इन सांसदों से नाराज़ है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ ये तीन सांसद क्षेत्र में न रहकर ज़्यादातर बाहर रहते हैं जिससे पार्टी जनता के बीच में आलोचना का कारण बन रही है।

इस मन मुटाव के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने अपने चारों सांसदों से उनके एक साल के कामकाज की रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में तीन चीज़ों का ब्यौरा देने को कहा गया है। पहला एक साल में अपने क्षेत्र के लिए क्या क्या किया? दूसरा पार्टी संगठन के लिए क्या क्या किया? तीसरा लोकसभा में आपने क्या क्या किया?

सूत्रों के मुताबिक़ सोमवार शाम नाराज़ सांसदों ने एक मीटिंग भी की है। खबर के मुताबिक संगरूर के सांसद भगवंत मान को छोड़ बाकी तीन सांसदों में इस समय मन मुटाव गहराता जा रहा है। पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी, फरीदकोट के सांसद साधु सिंह और फतेहगढ़ साहिब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा नाराज़ बताये जा रहे हैं।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 में आम आदमी पार्टी को केवल पंजाब से ही सीटें मिल पाई थी और 2017 के शुरू में वहां विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए आम आदमी पार्टी ज़मीनी स्तर पर अपना संगठन बनाने के काम में जुटी हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
हरियाणा के सरकारी स्कूलों के चार लाख से अधिक फर्जी छात्रों के खिलाफ CBI ने प्राथमिकी दर्ज की
आम आदमी पार्टी में फिर पड़ सकती है फूट?
बंदूक छोड़कर बैट-बॉल से दोस्ती कर रहे हैं अफगानी खिलाड़ी, कैसे दुनिया का दिल जीत रहे हैं?
Next Article
बंदूक छोड़कर बैट-बॉल से दोस्ती कर रहे हैं अफगानी खिलाड़ी, कैसे दुनिया का दिल जीत रहे हैं?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;