लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है. सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक हुई. इस दौरान दोनों पार्टियों की तरफ से सीट बंटवारे समेत कई अहम चुनावी मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि बैठक अच्छी हुई है, आगे भी चर्चा करेंगे.
'कुछ दिनों में हम फिर मिलेंगे'
कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा बैठक बहुत अच्छी थी. अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रतिनिधियों को बैठक के लिये भेजा. दो से ढाई घंटे चर्चा हुई. बड़े अच्छे माहौल में चर्चा हुई है. ये चर्चा आगे भी चलेगी. कुछ दिनों में हम फिर मिलेंगे, जिसमें हम सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देंगे. क्या चर्चा हुई उस पर टिप्पणी नहीं कर सकते. थोड़ा इंतज़ार करिये. पूरी जानकरी देंगे. दोनों ही पार्टी इस गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
स्वाति मालीवाल ने SC के फ़ैसले का स्वागत किया
आम आदमी पार्टी की पहली महिला सांसद बनने जा रही स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद बिल्किस बानो पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत किया और कहा कि बिलकिस बानो के साथ गुजरात सरकार ने जो किया था वह महापाप था.
सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की हो चुकी है आंतरिक बैठक
सीट-बंटवारे पर कांग्रेस की पांच सदस्यीय समिति पहले ही प्रदेश कांग्रेस प्रमुखों के साथ आंतरिक परामर्श कर चुकी है और अपने निष्कर्ष पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप चुकी है. इस समिति के संयोजक मुकुल वासनिक और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और भूपेश बघेल सदस्य हैं. अन्य दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत 28 दलों के विपक्षी गठबंधन द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा से एकजुट होकर मुकाबला करने के फैसले के बाद हुई है.
कुछ राज्यों में गठबंधन आसान नहीं
कांग्रेस का तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड), झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और असम में अन्य पार्टियों के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन है, लेकिन प्रमुख राज्यों में कुछ मुख्य दलों के साथ उसका कोई गठबंधन नहीं है. इनमें से सबसे अधिक गतिरोध वाले राज्यों में केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पंजाब शामिल हैं, जहां ‘इंडिया' गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था की कठिनाई को पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने स्वीकार किया है.
10-15 दिन में सीट बंटवारे पर हो जाएगा फैसला
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने शनिवार को कहा था कि ‘इंडिया' के घटक दलों के नेता विपक्षी गठबंधन के पदाधिकारियों पर चयन के संबंध में 10-15 दिन के भीतर निर्णय लेंगे. उनकी यह टिप्पणी उन अटकलों के बीच आई है कि गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले एक संयोजक बना सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन के सीट-बंटवारे सहित अन्य सभी मामलों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया है कि इस महीने के अंत तक निष्कर्ष निकलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया
ये भी पढ़ें- PM का अपमान सहन नहीं करेगा देश: मालदीव नेताओं की विवादित टिप्पणी पर लक्षद्वीप प्रशासक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं