विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2019

विदेश मंत्रालय ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी विभिन्न देशों को दी

विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आए ऐतिहासिक फैसले से विभिन्न देशों के राजनयिकों को अवगत कराया.

विदेश मंत्रालय ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी विभिन्न देशों को दी
फैसले के बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न देशों और सहयोगी देशों के राजनयिकों को इससे अवगत कराया
नई दिल्ली:

विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आए ऐतिहासिक फैसले से विभिन्न देशों के राजनयिकों को अवगत कराया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या के विवादित स्थान पर न्यास के जरिये राम मंदिर बनाने का समर्थन किया और शहर में ही मस्जिद बनाने के लिए वैकल्पिक स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का निर्देश दिया. सूत्रों ने बताया कि फैसले के बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न देशों और सहयोगी देशों के राजनयिकों को इससे अवगत कराया. हालांकि,अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने देशों के राजनयिकों को फैसले से अवगत कराया गया है और उन्हें क्या खास संदेश दिया गया. 

अयोध्या पर फैसले से कोई हारा नहीं, भारत और हमारा संविधान जीता : जैनाचार्य लोकेशजी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दशकों पुराने तथा पूरे देश को आंदोलित करते रहे केस में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित भूमि का कब्ज़ा सरकारी ट्रस्ट को मंदिर बनाने के लिए दे दिया गया है, तथा उत्तर प्रदेश के इसी पवित्र शहर में एक 'प्रमुख' स्थान पर मस्जिद के लिए भी ज़मीन आवंटित की जाएगी. इस केस में वादी भगवान रामचंद्र के बालस्वरूप 'रामलला' को 2.77 एकड़ ज़मीन का मालिकाना हक दिया गया है.

फैसला हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं, लेकिन इसे हार-जीत की दृष्टि से न देखें : मौलाना अरशद मदनी

सुन्नी वक्फ बोर्ड को नई मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ ज़मीन का एक 'उपयुक्त' प्लॉट दिया जाएगा. न्यायमूर्तियों ने कहा कि ऐसा किया जाना ज़रूरी था, क्योंकि 'जो गलतियां की गईं, उन्हें सुधारना सुनिश्चित करना भी' कोर्ट का उत्तरदायित्व है. कोर्ट ने यह भी कहा कि 'सहिष्णुता तथा परस्पर सह-अस्तित्व हमारे देश तथा उसकी जनता की धर्मनिरपेक्ष प्रतिबद्धता को पुष्ट करते हैं...' कोर्ट ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए सरकार द्वारा तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट या बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
NCB और ATS ने ऐसे किया ₹1800 करोड़ की ड्रग्‍स फैक्‍ट्री का भंडाफोड़, DIG ने बताई सूचना और गिरफ्तारी की पूरी कहानी
विदेश मंत्रालय ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी विभिन्न देशों को दी
मुंबई के अस्पताल में 5 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Next Article
मुंबई के अस्पताल में 5 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com