विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 52 श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था रवाना   

40 दिनों की यह वार्षिक यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी और यह 7अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर समाप्त होगी.

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 52 श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था रवाना   
40 दिनों की यह वार्षिक यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी. (फाइल फोटो)
  • 40 दिनों की यह वार्षिक यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी
  • 7 अगस्त की सुबह तीर्थस्थल में 'छड़ी मुबारक' लाई जाएगी
  • इसके बाद मंदिर में अंतिम पूजा के साथ ही यात्रा समाप्त हो जाएगी
जम्मू: अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 52 श्रद्धालुओं का इस साल का आखिरी जत्था कश्मीर घाटी के लिए शनिवार को रवाना हो गया. तीर्थयात्रियों का जत्था तड़के 2.55 बजे भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा के बीच तीन वाहनों के काफिले में रवाना हुआ. जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एसडी सिंह जामवाल ने कहा कि अब किसी भी यात्री को यात्रा के लिए जाने की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि इस साल यह यात्रा 7 अगस्त को समाप्त हो रही है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने अमरनाथ में तीर्थयात्रियों पर कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

29 जून से शुरू हुई थी यात्रा
अधिकारी ने कहा, इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से रवाना होने वाला यह आखिरी जत्था है. 40 दिनों की यह वार्षिक यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी और यह सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर समाप्त होगी. इसी दिन रक्षाबंधन भी है. 7 अगस्त की सुबह तीर्थस्थल में 'छड़ी मुबारक' लाई जाएगी. इसके बाद मंदिर में अंतिम पूजा के साथ ही यात्रा समाप्त हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रियों पर गोलियां बरसाने वाले अबु इस्माइल को लश्कर ने दी अबु दुजाना की कुर्सी

वीडियो देखें:  हमले के बाद भी कम नहीं हुआ उत्साह, देखें ग्राउंड रिपोर्ट



इस साल 48 श्रद्धालुओं की हुई मौत
इस साल शुक्रवार शाम तक करीब 2,58,414 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं. पिछले साल केवल 2.30 लाख तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की थी. इस साल यात्रा के दौरान 48 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इनमें से आठ की मौत आतंकवादी हमले में और 17 की एक सड़क दुर्घटना में हुई, जबकि 23 श्रद्धालुओं की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई. 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Yatra, Amarnath Yatra Jammu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com