विज्ञापन

खत्म हुआ इंतजार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ेगी पहली फ्लाइट, आ गई तारीख

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) ने बताया है कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो जेवर एयरपोर्ट से सबसे पहले सर्विस शुरू करेगी.

खत्म हुआ इंतजार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ेगी पहली फ्लाइट, आ गई तारीख

 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें अगले महीने 15 जून से आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रही हैं. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के हवाई यात्रियों को एक नया और आधुनिक विकल्प मिल सकेगा, जिससे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दबाव कम होने की भी उम्मीद है.

एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो की

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) ने बताया है कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो जेवर एयरपोर्ट से सबसे पहले सर्विस शुरू करेगी. एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइन के बीच हुए समझौते के तहत इंडिगो यहां से अपनी पहली फ्लाइट उड़ाएगी. शुरुआत में चुनिंदा घरेलू रूटों पर ही उड़ानें होंगी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये एयरलाइंस भी कतार में  

इंडिगो के बाद अन्य प्रमुख एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू करेंगी. एनआईए ने बताया है कि इंडिगो के बाद अकाशा एयर उड़ानें शुरू करेगी और उसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं शुरू होंगी. उड़ानों के रूट, टाइमिंग और अन्य सुविधाओं की जानकारी जल्द जारी की जाएगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी तकनीकी और सुरक्षा संबंधी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं.

देखें- नोएडा@50: लग्‍जरी लिंविंग लाइफ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ग्‍लोबल हब, शानदार इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर... कैसा दिखेगा भविष्‍य का महानगर?

यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएं

याद दिला दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था. एयरपोर्ट को सुरक्षा से जुड़ी जरूरी मंजूरी ASP भी मिल गई है. इस एयरपोर्ट में आधुनिक टर्मिनल, बेहतर संचालन और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की सुविधा यात्रियों को मिलेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली-NCR को नया ट्रैवल विकल्प

जेवर एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के यात्रियों को नया एयर ट्रैवल विकल्प प्रदान करेगा. यहां से कमर्शल फ्लाइट्स शुरू होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, पर्यटन को पंख लगेंगे, व्यापार में फायदा होगा और निवेश के भी नए अवसर बनेंगे.  

देखें- नोएडा एयरपोर्ट को मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com