विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2023

दिल्ली-NCR में बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानिए बाकी जगह पर कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है.

दिल्ली-NCR में बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानिए बाकी जगह पर कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली एनसीआर में ठंड का प्रकोप खत्म
नई दिल्ली:

दिल्ली में इस साल जनवरी के महीने में जहां कड़ाके की ठंड देखने को मिली. वहीं फरवरी में मौसम करवट बदलने लगा है. नतीजतन दिल्ली समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में तापमान भी बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है.

राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तापमान 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हरियाणा के गुरुग्राम में तापमान 10 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है. जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है.

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 10 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के मुताबिक, हरियाणा भी भीषण ठंड की चपेट में है.

राज्य के हिसार में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 डिग्री सेल्सियस, 9.8 डिग्री सेल्सियस, 9.0 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए सीमा सड़क संगठन के दो कर्मियों की मौत

ये भी पढ़ें : "सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी है..." : उपेंद्र कुशवाहा की चिट्ठी पर JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने किया पलटवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Weather Forecast, Delhi NCR Weather Forecast, Latest Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com