विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2024

नहीं मानी बात... तो गुस्साई अंग्रेजी की मैडम ने 15 बच्चों के बालों पर चला दी कैंची

शिक्षिका शिरीषा के अनुसार उसने बच्चों को कई बार लंबे बालों के लिए टोका था और कटवाने को कहा था. लेकिन बच्चों ने उनकी बात नहीं मानी, इसलिए उन्होंने बच्चों के बाल काट दिए.

नहीं मानी बात... तो गुस्साई अंग्रेजी की मैडम ने 15 बच्चों के बालों पर चला दी कैंची
बाद में शिक्षिका ने अपनी गलती मानते हुए बच्चों के माता-पिता से माफी मांगी
खम्मम:

तेलंगाना में एक अंग्रेजी शिक्षिका ने स्कूल के कई छात्रों के बाल काट दिए. ये घटना खम्मम जिले के कल्लूरु मंडल के पेरुवमचा हाई स्कूल की हैं. जानकारी के अनुसार शिक्षिका ने स्कूल के छात्रों को लंबे बाल कटवाने को कहा था. लेकिन बच्चों ने इनकी बात नहीं मानी. ऐसे में शिरीषा ने बच्चों के बालों पर कैंची चल दी. शिरीषा ने कुल 15 बच्चों के बाल काटे. वहीं मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.

शिक्षिका शिरीषा की इस हरकत का असर बच्चों पर काफी बुरा पड़ा है और वो अपमानित महसूस कर रहे हैं. क्योंकि उनके बाल आंशिक रूप से काटे गए थे. वहीं जब ये बच्चे अपने घर पहुंचे तो उनके माता-पिता हैरान हो गए. अपने बच्चों के बाल कटे हुए देखकर वो चौंक गए और तुरंत स्कूल गए और शिक्षिका से कई सवाले किए.

शिक्षिका को निलंबित किया

शिक्षिका शिरीषा के अनुसार उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बच्चे उनकी बात नहीं मान रहे थे. उन्होंने कई बार बच्चों को कहा कि वो बाल कटवा कर आए. लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी. माता-पिता ने शिक्षिका से सवाल किया कि अगर बच्चे अपमान की वजह से कुछ करते हैं तो क्या वे इसकी जिम्मेदारी लेंगी. इसपर शिक्षिका शिरीषा ने छात्रों के माता-पिता से माफी मांगी. माता-पिता की शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने शिक्षिका शिरीषा को निलंबित कर दिया.

Video : Bhopal Gas Tragedy: 22 की जगह 126 Crore से ख़त्म होगा भोपाल का 'जहरीला कचरा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peruvamcha High School, English Teacher Shirisha, Teacher Cut Student Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com