विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2024

मुझे पता लगाने दीजिए... एक्टर अल्लू अर्जुन को जेल भेजे जाने पर बोले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

अर्जुन पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अपनी फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर पर बिना बताए पहुंचे थे. उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई थी. ऑटोग्राफ लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान भगदड़ मच गई.

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन केस में दखल देने से इनकार किया है.
हैदराबाद:

तेलुगू सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी से हर कोई हैरान है. फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले उन्हें आरोपी बनाया गया है. हैदराबाद पुलिस ने एक्टर को शुक्रवार (13 दिसंबर) को उनके घर से अरेस्ट किया था. कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की कस्टडी में भेज दिया है. इस पूरे मामले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैरानी जताई है. एक्टर की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए मीडिया के सवाल पर CM ने कहा, "मुझे पता लगाने दीजिए, फिर मैं आपको बताऊंगा."

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, CM रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह अल्लू अर्जुन केस में दखल नहीं देंगे. कानून अपने हिसाब से काम करेगा. सूत्रों के मुताबिक, रेड्डी का मानना है कि कानून के सामने सभी बराबर हैं. एक्टर हो या आम आदमी हर किसी को कानून के सामने बराबर ट्रिट करना चाहिए.

अर्जुन पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अपनी फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर पर बिना बताए पहुंचे थे. उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई थी. ऑटोग्राफ लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान भगदड़ मच गई. एक-दूसरे पर गिरने से कई लोग जख्मी हो गए थे. जबकि एक महिला की दबने से मौत हो गई थी. इस घटना के बाद अधिकारियों ने संध्या थिएटर के मैनेजमेंट, एक्टर अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

अल्लू अर्जुन ने हाईकोर्ट में दी गई अपनी याचिका में कहा कि संध्या थियेटर में भगदड़ के लिए वह किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं. याचिका में कहा गया कि संध्या थियेटर ने पुलिस को दो दिन पहले ही एक्टर के आने की सूचना दी थी. थियेटर मैनेजमेंट की तरफ से एक्स्ट्रा सिक्योरिटी भी मांगी गई थी, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नहीं मुहैया कराई.

तेलंगाना हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अल्लू अर्जुन के वकील ने कहा, "पुलिस के निर्देशों में ऐसा कुछ नहीं था कि एक्टर के आने से किसी की मौत हो सकती है. आमतौर पर एक्टर अपनी फिल्मों के पहले शो में शामिल होते हैं." वकील ने शाहरुख खान के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मामलों का रेफरेंस भी दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allu Arjun, Allu Arjun Advertising Income, Pushpa-2 Release, Pushpa-2 Screening Stampede
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com