विज्ञापन

अब JDU नहीं बचेगी... नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद अब विपक्षी दलों के निशाने पर बीजेपी आ गई है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि अब जेडीयू खत्म हो जाएगी.

अब JDU नहीं बचेगी... नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान
तेजस्वी यादव बोले- अब जेडीयू नहीं बचेगी
  • आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान पर बीजेपी को घेरा
  • तेजस्वी यादव ने कहा कि अब राज्य में जेडीयू खत्म हो जाएगी
  • उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने सहयोगी दलों को खा जाती है
पटना:

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए हामी भरने के बाद बीजेपी पर हमला बोला है. तेजस्वी ने आज पटना में कहा कि बीजेपी नहीं चाहती है कि कोई ओबीसी, अति पिछड़ा समाज का नेता मुख्यमंत्री हो. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सीएम को हाईजैक कर लिया है. उन्होंने कहा कि जनभावना परिवर्तन के खिलाफ है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी अपने सहयोगी को खा जाती है. 

अब जेडीयू नहीं बचेगी 

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में जिस तरह से उनकी जीत हुई है, धनतंत्र की, मशीनतंत्र की जीत हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू अब नहीं बचेगी. उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के दौरा भी ये आरोप लगाया था कि अब जेडीयू नहीं बचेगी. उन्होंने कहा कि हमारी पूरी सहानुभूति नीतीश कुमार साथ है. 

'बीजेपी ने नीतीश कुमार को हाईजैक किया' 

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा है कि वो (राज्यसभा) सदन जाना चाहते हैं. हम शरुआत से इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को बीजेपी के लोग मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे. आज वो बात सच हुई है. तेजस्वी ने कहा कि जन आकांक्षाएं इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं. जब 2024 में नीतीश कुमार हमें छोड़कर गए थे. उस समय भी हमने यह कहा था कि बीजेपी JDU पार्टी को खत्म कर देगी. बीजेपी ने पूरी तरीके से नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है.


बिहार में शिंदे वाला खेल!

तेजस्वी ने कहा कि हमें ये पहले से पता थी. तेजस्वी ने कहा कि हमने 28 जनवरी 2024 को ही कहा था कि जेडीयू खत्म हो जाएगी. वो तो बीजेपी को लोकसभा में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, अन्यथा बीजेपी उनको काफी समय पहले ही खत्म कर देती. तेजस्वी ने कहा कि महाराष्ट्र में क्या हुआ? बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को सीएम चेहरा बनाया. उन्होंने बिहार में भी यही नीति अपनाई. जेडीयू के ही कुछ लोग बीजेपी से मिले हुए हैं. 

निशांत को बहुत पहले राजनीति में आना चाहिए 

निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि उन्हें तो बहुत साल पहले आना चाहिए था. लेकिन कुछ लोगों ने ऐसा नहीं होने दिया. अब आप देखिएगा ये लोग बिहार को खत्म कर देंगे. बल्कि ऐसा करने शुरू कर चुके हैं. हम बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejeshwi Yadav, Nitish Kumar, Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com