विज्ञापन

Bihar New CM: बिहार में नीतीश के बाद नई सरकार का फॉर्मूला तय, बीजेपी का सीएम और जेडीयू से दो डिप्टी सीएम- JDU सूत्र

Bihar New CM Name, Who Will Be Next CM of Bihar: बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद अब नई सरकार बनाने का फॉर्मूला भी सामने आ गया है.

Bihar New CM: बिहार में नीतीश के बाद नई सरकार का फॉर्मूला तय, बीजेपी का सीएम और जेडीयू से दो डिप्टी सीएम- JDU सूत्र
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, खुद किया है ऐलान
  • बताया जा रहा है कि अब बिहार में बीजेपी का सीएम और जेडीयू का डिप्टी सीएम होगा
  • सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार राज्य के डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं

बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है. अब बिहार में बीजेपी का सीएम होगा. इसके अलावा जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम होगा. सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. 

जल्द बुलाई जाएगी विधायक दल की बैठक

सूत्रों ने बताया कि जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी. हालांकि, सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए हामी भरने से जेडीयू के कार्यकर्ता काफी नाराज दिख रहे हैं. उनका आरोप है कि बिना विधायक दल की बैठक किए बिना सीएम नीतीश को राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है. विधायकों का भी कहना है कि इस तरह का फैसला जेडीयू विधायक दल की बैठक में तय होता है. 

निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम 

पिछले सप्ताह 75 वर्ष के हुए नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने दावा किया था कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने वाले हैं. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पार्टी प्रमुख कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा. अब धीरे-धीरे ये साफ होता जा रहा है कि नीतीश अपने बेटे के लिए उपमुख्यमंत्री पद के बदले सहयोगी बीजोपी को सत्ता सौंप सकते हैं.

जेडीयू का दूसरा उम्मीदवार कौन?


माना जा रहा है कि विधान परिषद के रास्ते निशांत सदन में जाएंगे और उपमुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार होंगे. पार्टी के सभी वरीय नेताओं का समर्थन उन्हें प्राप्त है और इस मुद्दे पर पार्टी के सभी नेता एकमत हैं. जहां तक जेडीयू कोटे से दूसरे उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार की बात है, उसमें दो व्यक्तियों के नाम सामने आ रहे हैं. पहले हैं नीतीश कुमार के वरीय सहयोगी विजय चौधरी जो कि भूमियार जाति से आते हैं यानी कि अगड़ी जाति से आते हैं और नीतीश कुमार के खासे करीबी और वफादार माने जाते हैं. वहीं दूसरा नाम है अशोक चौधरी का है. जो नीतीश कुमार के करीबी हैं, खुद दलित जाति से आते हैं और पिछले 10 सालों से नीतीश कुमार के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक रहे हैं, वे जेडीयू के युवा दलित चेहरे के तौर पर भी जाने जाते हैं.

नीतीश का राज्यसभा के लिए चुना जाना तय 


वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत दिलाने के बाद कुमार के पद छोड़ने से अब बीजेपी के किसी नेता के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है. यदि ऐसा होता है तो बिहार को पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री मिलेगा. हिंदी भाषी राज्यों में बिहार ही अब तक ऐसा राज्य रहा है जहां बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं रहा है.  बिहार से राज्यसभा की पांच सीट के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है और गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है. राज्य विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए कुमार का संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Nitish Kumar Nomination, BJP And JDU In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com