विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2019

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- कुछ घंटों की बारिश ने सरकार के...

तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ घंटों की बारिश ने बिहार के लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. उन्होंने, 'घरों, स्कूलों, अस्पतालों, कार्यालयों, बाजार आदि में नालियों से पानी बह रहा है.'

Also Read in
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- कुछ घंटों की बारिश ने सरकार के...
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
  • 'कुछ घंटों की बारिश ने बिहार के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया'
  • 'सरकार की नाकामी के लिए विपक्ष और प्रकृति को दोष देने की आदत'
  • 'बारिश से बिहार में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है'
नई दिल्ली:

आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने पिछले कईं दिनों से राज्य में हो रही बारिश के चलते राजधानी और आसपास के इलाकों के जलमग्न हो जाने को लेकर राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'कुछ घंटों की बारिश ने राज्य सरकार के सुशासन की पोल खोलकर कर दी है.' तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ घंटों की बारिश ने बिहार के लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. उन्होंने, 'घरों, स्कूलों, अस्पतालों, कार्यालयों, बाजार आदि में नालियों से पानी बह रहा है.' उन्होंने नीतीश कुमार से सवाल करते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि क्या कुछ घंटों की बारिश को आपातकाल माना जा सकता है?' उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार को अपने प्रशासन की नाकामी के लिए विपक्ष और प्रकृति को दोष देने की आदत है. 

पटना के घरों में बारिश का पानी घुसने पर तेजस्वी यादव बोले- क्या यही नीतीश कुमार का 'ठीके तो है' ब्रांड है?

वहीं इससे पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि इस तरह की स्थिति किसी के हाथ में नहीं है. यह प्राकृतिक है. लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए इंतजाम किया गया है. खाने की कमी से परेशान लोगों के लिए कम्यूनिटी किचेन बनाए गए हैं. सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'कल से कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है और गंगा नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन उचित व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. प्रशासन मौके पर मौजूद है और लोगों की मदद करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं.'

नीतीश सरकार के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘घड़ियाली आंसू' बहाना बंद करें

बता दें कि देश के कई हिस्सों में बारिश ने एकबार फिर से कहर बरपा दिया है. बारिश से संबंधित घटनाओं में उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 73 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि बिहार में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार बारिश से राज्य की राजधानी पटना की सड़कों और अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया और दो मंत्रियों के घर पानी में घिर गए. सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार बारिश के कारण घर गिरने, पेड़ गिरने तथा सांप के काटने के चलते लोगों की मौत हुई. कच्चे मकानों के गिरने के अलावा दीवार गिरने के कारण भी लोगों की मौत हुई है. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वर्षाजनित इन हादसों में कई लोग घायल भी हुए हैं. 

Video: जहां नजर उधर ही पानी, ये है पटना राजधानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Flood, Heavy Rain, CM Nitish Kumar, Tejaswi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com