विज्ञापन

'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की आपकी प्रतिज्ञा पूरी हुई...', सम्राट चौधरी के CM बनने पर तेजस्वी की तंज भरी बधाई

Bihar New CM Samrat Choudhary Oath: सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, भाजपा पहली बार राज्य में मुख्यमंत्री बना रही है.

'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की आपकी प्रतिज्ञा पूरी हुई...', सम्राट चौधरी के CM बनने पर तेजस्वी की तंज भरी बधाई

Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार में अब सम्राट युग आ गया है. बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. सम्राट के सीएम बनते ही बीजेपी पहली बार बिहार में राज करेगी. सम्राट के सीएम बनते ही आरजेडी नेता और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुभकामनाएं दी हैं. हालांकि उन्होंने शुभकामनाओं के साथ तंज भी किया है.  तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, "सम्राट चौधरी जी द्वारा आज इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई और सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं."

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लिखा,  "आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है.

समाजवादी अतीत होने पर तंज

तेजस्वी यादव ने लिखा, "आशा है कि नए सिलेक्टेड मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे. शुरुआत से समाजवादी सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं."

यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने शपथ के बाद संभाला सीएम का पद, सामने आई ये तस्वीर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com