Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार में अब सम्राट युग आ गया है. बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. सम्राट के सीएम बनते ही बीजेपी पहली बार बिहार में राज करेगी. सम्राट के सीएम बनते ही आरजेडी नेता और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुभकामनाएं दी हैं. हालांकि उन्होंने शुभकामनाओं के साथ तंज भी किया है. तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, "सम्राट चौधरी जी द्वारा आज इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई और सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं."
श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 15, 2026
आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से…
समाजवादी अतीत होने पर तंज
तेजस्वी यादव ने लिखा, "आशा है कि नए सिलेक्टेड मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे. शुरुआत से समाजवादी सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं."
यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने शपथ के बाद संभाला सीएम का पद, सामने आई ये तस्वीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं