मानसिक स्वास्थ्य यानी मेंटल हेल्थ आज के इस दौर की बड़ी समस्या में से एक है. एक ऐसी बीमारी जिसको या तो लोग आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं. या फिर समझ और सुविधाओं के अभाव में इलाज ढंग से मिल नहीं पाता, पर टेक्नोलॉजी के इस दौर में दूर बैठे इलाज मुमकिन है. ये कर दिखाया है डिजिटल मेंटल हेल्थ को लेकर लंबे अरसे से काम कर रहा EMONEEDS ने. इसके प्रयासों का परिणाम ये हुआ है कि इसेर 78% लोगों को तुरंत ही अपने स्वास्थ में सुधार महसूस हुआ है.
पेशे से मनोवैज्ञानिक और EMONEEDS की Co - Founder डॉक्टर नीरजा अग्रवाल के अनुसार ये मुश्किल काम था जिसको हमने कर दिखाया है. आज के दौर ने मेंटल हेल्थ को लेकर लोग ज़्यादा सजग नहीं. वहीं, क्या शहर और क्या गांव हर जगह इस समस्या से जूझ रहे लोग हैं और तो और युवाओं में ये समस्या बढ़ती जा रही है. इस मुहिम के दौरान 21 से 30 की उम्र के युवा की मौजूदगी ज़्यादा दिखी. कुछ तकलीफ के साथ आए तो कुछ तकनीक में अच्छा होने की वजह से परिवार के बीमार लोगों को जोड़ पाए. डॉक्टर नीरजा कहती हैं कि देश में उतने मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिकों नहीं जिससे तमाम जरूरतमंद लोगों को उपचार मिल सके, पर टेक्नोलॉजी के दम पर ये मुमकिन है और हमने करके दिखाया है. और ये सबकुछ हुआ है मानस (MANAS) मुहिम की वहज से.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके तहत डिप्रेशन, एंजाइटी, सीज़ोफ्रेनिया, ओसीडी, बाईपोलर डिसऑर्डर जैसी समस्या से पीड़ित मरीजों को EMONEEDS के मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, काउंसलर्स की टीम ने देखा जो टायर 2, 3 या फिर, सुदूर ग्रामीण इलाकों में थे. एक आंकड़े के मुताबिक भारत की आबादी के 11-12 फीसद लोग किसी न किसी मानसिक समस्या की चपेट में हैं. ये आंकड़ा बड़ा है. हर जगह इसके उपचार की फैसिलिटी नहीं. लिहाज़ा किस तरह से तकनीक कारगर हो सकता है उसकी ये मुहिम एक झलक भर है. डॉक्टर नीरजा अग्रवाल की मानें तो मेंटल हेल्थ से पीड़ित लोगों को अगर सही वक्त पर इलाज नहीं मिला तो ये बीमारी बढ़ती जाती है और ठीक होने की गुंजाइश कम होती जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं