विज्ञापन

बंगाल में भी क्या ब्राह्मण बनेगा मुख्यमंत्री? BJP के अभी 16 राज्यों के सीएम में 5 ओबीसी-4 ब्राह्मण, रेस में आगे शुभेंदु अधिकारी

BJP Bengal Chief Minister: बंगाल विधानसभा चुनाव की बात करें तो अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री के नाम को लेकर है. ममता बनर्जी को नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में पटखनी देने वाले शुभेंदु अधिकारी इस दौड़ में सबसे आगे बताए जाते हैं, लेकिन जातिगत समीकरणों का पार्टी ध्यान रखेगी.

बंगाल में भी क्या ब्राह्मण बनेगा मुख्यमंत्री? BJP के अभी 16 राज्यों के सीएम में 5 ओबीसी-4 ब्राह्मण, रेस में आगे शुभेंदु अधिकारी
Bengal Election Result BJP CM Suvendu Adhikari: बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, ये बड़ा सवाल है. नए मुख्यमंत्री के चुनाव में बीजेपी जातिगत समीकरणों पर भी पूरा फोकस करेगी ताकि बंगाल में पहली पारी में कोई चूक न हो. बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी इस रेस में सबसे आगे हैं. अभी देश के 16 राज्यों में भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री हैं. इसमें पांच ओबीसी और चार ब्राह्मण सीएम हैं.सवाल यह भी है कि क्या बंगाल में बीजेपी कोई डिप्टी सीएम भी बनाएगी. देश की स्वतंत्रता के बाद 75 सालों में पहली बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के हाथ में कमान आई है. बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी ने सत्ता संभाली थी, जो कोइरी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र-गुजरात से ओडिशा तक अब बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं.

सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री ओबीसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश में सबसे बड़ी आबादी वाले पिछड़ा वर्ग को अपने पाले में रखने में बीजेपी में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सम्राट चौधरी समेत सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री ओबीसी ही हैं. हालांकि भारतीय जनता पार्टी का कोर वोट बैंक समझे जाने वाले ब्राह्मण, वैश्य और क्षत्रिय समुदाय की नुमाइंदगी भी इस लिस्ट में अच्छी खासी है. 25 करोड़ की आबादी के साथ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. 

बीजेपी के मुख्यमंत्रियों में कौन किस समुदाय से 

  1. योगी आदित्यनाथ (UP) : राजपूत (सवर्ण) : ठाकुर/क्षत्रिय समुदाय से.
  2.  सम्राट चौधरी (बिहार): कोइरी (ओबीसी) : बिहार में कुशवाहा समाज 
  3. भजनलाल शर्मा (राजस्थान) : ब्राह्मण (सवर्ण) : ब्राह्मण चेहरा
  4. मोहन यादव (MP) : यादव (ओबीसी): पिछड़ा वर्ग से
  5. देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र) : ब्राह्मण (सवर्ण): बीजेपी के बड़े नेताओं में 
  6. नायब सिंह सैनी (हरियाणा) : सैनी (ओबीसी) : गैर जाट ओबीसी 
  7. मोहन चरण माझी(ओडिशा) : आदिवासी (ST) : संथाल जनजाति से 
  8. विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़) : आदिवासी (ST) : जनजाति समुदाय से
  9. भूपेंद्र पटेल (गुजरात) : पाटीदार (OBC) : कड़वा पटेल 
  10. पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड) : राजपूत (सवर्ण): क्षत्रिय नेता
  11. डॉ.माणिक साहा(त्रिपुरा) : ब्राह्मण (सवर्ण) : बंगाली ब्राह्मण 
  12. पेमा खांडू (अरुणाचल) : आदिवासी (ST) : मोनपा जनजाति 
  13. युमनाम खेमचंद(मणिपुर) : मैइती (OBC): मैइती समुदाय से
  14. रेखा गुप्ता (दिल्ली) : वैश्य (सामान्य) : बनिया समुदाय से
  15. प्रमोद सावंत(गोवा) : मराठा (सामान्य) : मराठा समुदाय 
  16. हिमंत बिस्वा सरमा (असम): ब्राह्मण  : असमिया ब्राह्मण

ये भी पढ़ें - अविवाहित, ब्राह्मण और बड़े नेता के बेटे... ममता के सिपहसालार रहे शुभेंदु अधिकारी ने कैसे बंगाल में दिलाई विजय

किस राज्य में किसकी सरकार

देश में अभी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड में भाजपा सरकार नहीं है. दक्षिण भारतीय राज्यों की बात करें तेलंगाना, कर्नाटक के बाद केरलम में कांग्रेस सरकार बनाने की ओर है. आंध्र प्रदेश में एनडीए है और तमिलनाडु में अब टीवीके की सरकार बनने जा रही है है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com