विज्ञापन

LIVE: बिहार CM सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई, SC में 9 जजों की बेंच सबरीमाला केस पर करेगी सुनवाई

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर हमला हुआ, जिससे इलाके में तनाव जारी है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर हमला हुआ, जिससे इलाके में तनाव जारी है.

LIVE: बिहार CM सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई, SC में 9 जजों की बेंच सबरीमाला केस पर करेगी सुनवाई
बिहार के मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई
नई दिल्‍ली:

बिहार के मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. वह आज मंत्रिमंडल के विस्‍तार पर मुहर लगा सकते हैं. पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद से ही अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. मंगलवार रात को मध्य कोलकाता में उस वक्त तनाव फैल गया, जब बुलडोजरों के साथ आए लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर ऐतिहासिक हॉग मार्केट इलाके के पास तृणमूल कांग्रेस (TMC) ऑफिस को निशाना बनाया. यहां आज भी तनाव देखने को मिल रहा है. ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरा होने जा रहा है. भारत ने पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था जिसका लक्ष्य पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्थित आतंकी ढांचे को निशाना बनाना था. सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच सबरीमाला केस पर सुनवाई करेगी. 

Breaking News LIVE Updates...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com