विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2019

वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का सुषमा स्वराज और सीएम योगी ने किया उद्घाटन

आयोजन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ प्रवासी कुम्भ का औपचारिक उदघाटन करेंगे.

वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का सुषमा स्वराज और सीएम योगी ने किया उद्घाटन
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का सुषमा स्वराज और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया
नई दिल्ली:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फेसिलिटी सेंटर में दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहला अवसर है जब प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश में हो रहा है. जब इस आयोजन की 2003 में अटल जी ने शुरुआत की थी तब यह एक दिवसीय कार्यक्रम था. लेकिन इस बार इस आयोजन को तीन दिवसीय किया जा रहा है. भारत के सबसे ज्यादा युवा उत्तर प्रदेश में हैं. सीएम योगी ने कहा कि यहां से आप सभी को मानवता के सबसे बड़े समागम कुम्भ में जाने का भी मौका मिलेगा. उसके बाद गणतन्त्र दिवस पर समृद्ध भारत की तस्वीर देखने को मिलेगी

 

 

उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे भारत को एक साथ जोड़ने का अवसर देगा. उन्होंने कहा कि काशी पहले गलियों का शहर था अब इसका स्वरूप बदल रहा है. इन तीन दिनों में आप को काशी की विविधता को देखने का अवसर मिलेगा. इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और युवा कल्याण मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर भी उपस्थित थे. गौरतलब है कि आयोजन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ प्रवासी कुम्भ का औपचारिक उदघाटन करेंगे.

 

 

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में वीके सिंह

 

प्रवासी भारतीयों के लिए बनारस पूरी तरह तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pravasi Bhartiya Diwas Sammelan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com