सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई जांच तो कई मोर्चों पर कर रही है. लेकिन उसका सबसे ज्यादा जोर उन 4 लोगों से पूछताछ पर है जो 14 जून के दिन सुशांत सिंह राजपूत के घर में मौजूद थे और दूसरा 15 करोड़ की हेराफेरी पर. सुशांत 14 जून के दिन ही अपने बेडरूम में मृत पाए गए थे. उस दिन कुल 4 लोग घर में थे. उनमें से घर के नौकर नीरज सिंह को आज लगातार पांचवे दिन DRDO गेस्ट हाउस लाया गया है. नीरज सुशांत को फंदे से लटकते हुए देखने वालो में से एक है. क्रिएटिव आर्ट डिजायनर सिद्धार्थ पीठानी से भी आज चौथे दिन लगातार पूछताछ हो रही है. सिद्धार्थ ने ही दरवाजा नहीं खुलने पर चाभी वाले को बुलाया था. लॉक तोड़ने के बाद चाभी वाले को बेडरूम में जाने नहीं दिया था.
सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी करेगी : सूत्र
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सुशांत को पंखे से बंधे फंदे पर लटकते देख सुशान्त की बहन मीतू सिंह को फोन पर बताया और फिर मीतू सिंह के कहने पर सुशान्त सिंह राजपूत का शव नीचे उतारा था. हाउस कीपर दीपेश सावंत भी उस दिन सुशान्त कमरे में सिद्धार्थ के साथ गया था और सुशान्त का शव उतारने में मदद की थी. कुक केशव ने सुबह सुशांन्त को केला ,जूस और नारियल पानी देने का दावा किया था. केशव के मुताबिक 8 जून को रिया के जाने के बाद सुशांत सिंह ने भोजन करना कम कर दिया था. केशव से आज दूसरे दिन सीबीआई पूछताछ कर रही है.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच, एक साथ कई मोर्चों पर पहुंचीं CBI की टीमें
इन चारों के अलावा आज 2 और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. जिसमें सुशांत के पुराने अकॉउंटेंट रजत मेवाती हैं. रजत को रिया के आने के बाद नौकरी से हटा दिया गया था. रजत के मुताबिक़ रिया और श्रुति मोदी के आने के बाद पारदर्शिता खत्म हो गई थी और दूसरे कुछ पुराने नौकरों को भी काम से निकाल दिया गया था. दूसरे शख्स हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर. सुशांत के इन्होंने बताया कि सुशांत के खाते में उतने रुपये ही नही थे कि वो 15 करोड़ निकाल सकें. श्रीधर ने रिया के अकॉउंट में सीधे कोई रूपया ट्रांसफर से भी इनकार किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं