विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2024

बॉम्बे के कॉलेज में हिजाब और बुर्का बैन मामले की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

याचिका में कहा गया है कि मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध और महाराष्ट्र राज्य की सहायता से चलने वाले कॉलेज के पास इस तरह के प्रतिबंध लगाने से जुड़े निर्देश जारी करने का कोई अधिकार और शक्ति नहीं है और यह नोटिस कायम नहीं रखा जा सकता है.

बॉम्बे के कॉलेज में हिजाब और बुर्का बैन मामले की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बॉम्बे के कॉलेज में हिजाब बैन के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ताओं द्वारा आज ही कोर्ट में सुनवाई की मांग की गई, जिस पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा. बता दें कि मुंबई के चेंबूर कॉलेज द्वारा परिसर में बुर्का, हिजाब या नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है और इसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. 

याचिकाकर्ता ने मुख्य न्यायाधीश से गुहार लगाई की याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए. कॉलेज द्वारा परिसर में बुर्का, हिजाब या नकाब पहनने पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट में दर्ज कराया गया है. दरअसल, चेंबूर कॉलेज ने इस साल मई में एक नया ड्रेस कोड जारी किया था, जो जून में शुरू होने वाले शैक्षणिक वर्ष में लागू होना था. 

यह नोटिस तब लाया गया जब पिछले अगस्त में कॉलेज में विवाद हुआ था, जब हिजाब पहनने वाली कई जूनियर कॉलेज की लड़कियों को कथित तौर पर निर्धारित यूनिफॉर्म का पालन न करने के कारण प्रवेश से वंचित कर दिया गया था. यह तब हुआ जब पिछले अगस्त में कॉलेज में विवाद हुआ था, जब हिजाब पहनने वाली कई जूनियर कॉलेज की लड़कियों को कथित तौर पर निर्धारित यूनिफॉर्म का पालन न करने के कारण प्रवेश से वंचित कर दिया गया था. 

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने माना था कि कॉलेज द्वारा जारी किया गया ड्रेस कोड व्यापक शैक्षणिक हित में है और इसमें कोई कमी नहीं है जिससे संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) और अनुच्छेद 25 के प्रावधानों का उल्लंघन हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bombay High Court Hjjab, CJI DY Chandrachud, University Grants Commission Guidelines, Hijab, Hijab Ban Mumbai College
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com