शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) सोमवार को पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात नहीं कर पाएंगे. तिहाड़ जेल प्रशासन ने इजाजत को रद्द कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि सोमवार को आतिशी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिल रही हैं और फिर मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मिलने आ रहे हैं. हालांकि जेल प्रशासन के सूत्रों ने जेल मैनुअल का हवाला देते हुए इसे सही ठहराया है.
तिहाड़ प्रशासन ने दिया जेल मैनुअल का हवाला
जेल मैनुअल के मुताबिक एक हफ्ते में सिर्फ 2 लोग किसी भी कैदी से मुलाकात कर सकते हैं. उसी के हिसाब से 29 अप्रैल को मंत्री आतिशी की मुलाकात का स्लॉट बुक है और 30 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान की मुलाकात का स्लॉट बुक है. सुनीता केजरीवाल अगर अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहती है तो अगले हफ्ते मिल सकती हैं. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक किसी की मुलाकात कैंसिल नहीं कि गयी है. जेल, जेल मैनुअल के हिसाब से चलती है, अगर कोई कोर्ट के आदेश पर जेल मैनुअल से अलग रियायत चाहता है तो उसको कोर्ट की ऑर्डर कॉपी देखने के बाद जेल प्रशासन कोर्ट के आदेश का पालन करने को तैयार है. हमने किसी कैदी की मुलाकात कैंसिल कर दी है ये आरोप बेबुनियाद है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तिहाड़ जेल प्रशासन ने क्या कहा?
तिहाड़ जेल की तरफ से बताया जा रहा है कि आतिशी और भगवंत मान की मुलाकात के बाद यानि मंगलवार के बाद सुनीता केजरीवाल की मुलाकात अरविंद केजरीवाल से करवाई जाएगी. हालांकि जेल का नियम कहता है कि हफ्ते में दो ही मुलाकात करवाई जा सकती हैं. अगर सोमवार को आतिशी और मंगलवार को भगवंत मान की मुलाकात अरविंद केजरीवाल के साथ हो जाती है तो उसके बाद इस हफ्ते में अरविंद केजरीवाल के साथ कोई और मुलाकात नियम के मुताबिक नहीं हो सकती. संभव है कि सुनीता केजरीवाल को मुलाकात के लिए अगले हफ्ते के लिए इंतजार करना पड़े.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं