ईरान के अमेरिका और इजरायल से युद्ध के कारण खाड़ी देशों से तेल-गैस की सप्लाई पर संकट बना हुआ है. इसकी वजह ईरान और ओमान के बीच संकरा समुद्री गलियारा होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) है, जहां से मध्य पूर्व से तेल-गैस लेकर जहाज निकलते हैं. दुनिया का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते से भारत-चीन समेत दूसरे देशों तक पहुंचता है. हालांकि ये दुनिया का इकलौता चोक प्वाइंट नहीं है. दुनिया में ऐसे कई संकरे समुद्री रास्ते हैं, जहां से दुनिया का सबसे ज्यादा व्यापार होता है. होर्मुज से तेल-गैस सप्लाई रुकने से कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी टेंशन में हैं.
1. मलक्का जलडमरूमध्य (Strait of Malacca)
यह इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर के बीच स्थित है.ये रास्ता हिंद महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ता है. चीन, जापान और दक्षिण कोरिया को जाने वाला अधिकांश तेल और कच्चा माल इसी रास्ते से गुजरता है. यह हॉर्मुज के बाद दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त तेल मार्ग है.
2. बाब अल मंडेब (Bab-el-Mandeb)
ये समुद्री रास्ता लाल सागर (Red Sea) और अदन की खाड़ी के बीच है, जो यमन और जिबूती के पास है. इसे आंसुओं का द्वार भी कहते हैं. ये स्वेज नहर के जरिये यूरोप और एशिया के बीच होने वाले व्यापार के लिए मुख्य दरवाजा है. सुरक्षा के लिहाज से यह इलाका काफी संवेदनशील है.
ये भी पढ़ें - सुप्रीम लीडर, सरकार या IRGC... ईरान में अब किससे 'शांति' की चर्चा का दावा कर रहे ट्रंप? कहीं फूट डालने की तैयारी तो नहीं!

Shipping Lanes
3. स्वेज नहर (Suez Canal)
मिस्र (Egypt) में ये कृत्रिम नहर लाल सागर को भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) से जोड़ती है. इसके बिना जहाजों को पूरे अफ्रीका महाद्वीप का चक्कर लगाकर जाना पड़ता। दुनिया के कुल व्यापार का लगभग 12% इसी पतले रास्ते से होकर जाता है.
4. पनामा नहर (Panama Canal)
यह अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ती है.ये अमेरिकी महाद्वीपों के बीच व्यापार का सबसे छोटा रास्ता है. यहां से गुजरने वाले जहाजों को पैनमैक्स कहा जाता है. सूखे के कारण जलस्तर कम होने पर यहाँ अक्सर ट्रैफिक की समस्या हो जाती है.
ये भी पढ़ें - 'भूतिया' जहाज पार कर रहे होर्मुज, चमत्कार या संकट से निपटने के लिए ईरान का आविष्कार?
5. बोस्फोरस और डार्डानेल्स
ये तुर्की (Turkey) में है और काला सागर (Black Sea) को भूमध्य सागर से जोड़ते हैं. रूस और यूक्रेन जैसे देशों के लिए यह समुद्र तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है. अनाज और तेल के निर्यात के लिए यह दुनिया का एक महत्वपूर्ण पॉइंट बोस्फोरस और डार्डानेल्स (Bosphorus and Dardanelles Strait) है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं