Stock Market Today: बीते चार कारोबारी सत्रों में शानदार तेजी के बाद आज भी शेयर बाजार में तेजी बरकरार है. आज यानी 15 जनवरी को बाजार खुलते ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स पहली बार 73000 के लेवल को पार कर गया. वही, निफ्टी में भी तेज उछाल देखा गया. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 481.41 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ 73,049.87 अंक खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 158.60 .80 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,053.15 अंक पर खुला.
सेंसेक्स-निफ्टी ऑल टाइम हाई लेवल पर
इसके बाद भी शेयर बाजार में तेजी जारी रही. सुबह 9 बजकर 30 मिनट के करीब सेंसेक्स 700 अंकों की उछाल के साथ 73,264.87 के लेवल पर जा पहुंचा, जो कि अब तक का हाई लेवल है. वहीं, निफ्टी 180 अंकों की तेजी के साथ 22,081.95 के अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आईटी, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेज उछाल
सेक्टोरल आधार पर बात करें तो आज आईटी, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो के शेयर में करीब 11 प्रतिशत की तेजी आई. इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे. जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट देखी गई.
बीते सप्ताह निवेशकों की संपत्ति 6,88,711.19 करोड़ रुपये बढ़ी
बता दें कि बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 542.3 अंक या 0.75 प्रतिशत के लाभ में रहा. सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक के लाभ के साथ बंद हुए . शुक्रवार को लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 847.27 अंक यानी 1.18 प्रतिशत बढ़कर 72,568.45 के स्तर पर बंद हुआ.इससे बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 373.29 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया.
पिछले चार दिनों में बीएसई बेंचमार्क 1,213.23 अंक यानी 1.70 फीसदी बढ़ा है. इस दौरान निवेशकों की संपत्ति 6,88,711.19 करोड़ रुपये बढ़कर रिकॉर्ड 3,73,29,676.27 करोड़ रुपये पहुंच गई.
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने शुक्रवार को 340.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं