राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के नाथूपुर गांव के पास एक झुग्गी में सात महीने की एक बच्ची की उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर फर्श पर पटक कर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में डीएलएफ फेज -3 पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 30 वर्षीय विजय साहनी के रूप में की गई है, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले का मूल निवासी है. उसने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात नाथूपुर पहाड़ी इलाके के पास एक झुग्गी बस्ती में हुई, जहां आरोपी की पत्नी उसके भाई और सात महीने की बच्ची के साथ रह रही थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वहां पहुंचकर अपनी पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया और सात महीने की सौतेली बेटी को फर्श पर पटक दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृत बच्ची की मां द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि उसका पति विजय साहनी दिल्ली में शराब बेचने के मामले में पकड़ा गया था. उसने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह करीब चार साल पहले गुरुग्राम में चेन छीनने के मामले में पकड़ा गया था और भोंडसी जेल में बंद था.
आरोपी की पत्नी ने अपनी शिकायत में बताया, ‘‘इस दौरान मैंने देवर के साथ रहना शुरू कर दिया और सात महीने पहले मैंने एक बच्ची को जन्म दिया. विजय को बुधवार को भोंडसी जेल से रिहा किया गया था.'' बच्ची की मां ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार की रात को वह झुग्गी में आया और मेरे साथ लड़ाई के दौरान उसने मेरी सात महीने की बेटी को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद वह भाग गया.''
पुलिस ने बताया कि आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर नाथूपुरा इलाके की एक झुग्गी से गिरफ्तार कर लिया गया. गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया और हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं