विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

'कांग्रेस पर नेताजी की हत्या करवाने' का आरोप लगाने वाले BJP सांसद साक्षी महाराज बैकफुट पर, कही ये बात

बयान पर साक्षी महाराज की काफी फजीहत हुई. इसके एक दिन बाद बीजेपी नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मेरे बयान का पार्टी (BJP) से कोई लेना देना नहीं है, यह सिर्फ मेरा एक कयास था."

'कांग्रेस पर नेताजी की हत्या करवाने' का आरोप लगाने वाले BJP सांसद साक्षी महाराज बैकफुट पर, कही ये बात
आखिरकार पंडित नेहरू ने सुभाष चंद्र बोस की मौत की जांच क्यों नहीं कराई : साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
उन्नाव:

उत्तर प्रदेश की उन्नाव सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने सुभाष चंद्र बोस (Subhas Chandra Bose) की मौत के लिए कांग्रेस (Congress) को जिम्मेदार ठहराने के अपने आरोप पर बैकफुट पर आ गए हैं. साक्षी महाराज ने रविवार को कहा कि यह सिर्फ एक कयास था. इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. यह कयास गलत भी हो सकता है लेकिन मेरा यही मानना है.  

बीजेपी सांसद ने शनिवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी सुभाष चंद्र बोस की हत्या से जुड़ी थी. उन्नाव में एक सभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने कहा, "मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाई... न ही महात्मा गांधी और न ही पंडित नेहुरू उनकी लोकप्रियता के आगे टिकते थे." 

बयान पर साक्षी महाराज की काफी फजीहत हुई. इसके एक दिन बाद बीजेपी नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मेरे बयान का पार्टी (BJP) से कोई लेना देना नहीं है, यह सिर्फ मेरा एक कयास था. हो सकता है ये सही नहीं हो, लेकिन मेरा यही मानना है." 

बीजेपी सांसद ने कहा, "भारत की आजादी के संघर्ष में सुभाष चंद्र बोस का अहम रोल है. उनकी मौत अब तक एक रहस्य क्यों है? आखिरकार पंडित नेहरू ने कोई जांच क्यों नहीं कराई? उनकी मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए. नेताजी की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू कहीं टिकते नहीं थे."

वीडियो: रेप की सजा काट रहे विधायक से मिलने पहुंचे साक्षी महाराज

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sakshi Maharaj, Subhas Chandra Bose
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com