विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2021

स्टालिन ने पीवी सिंधू को टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

पीवी सिंधू ने टोक्यो में चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता

स्टालिन ने पीवी सिंधू को टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलिंपिक में बैडमिंटन में कास्य पदक जीता है.
चेन्नई:

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू को टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी. स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने में शानदार प्रदर्शन के लिए पी वी सिंधू को बधाई. भविष्य में देश के लिए और पदक जीतने की कामना करता हूं.''

रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय पीवी सिंधू ने रविवार को टोक्यो में चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com