समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने रविवार को गाजियाबाद पहुंचकर किसान यूनियन के नेता हरेंद्र चौधरी उर्फ ताऊ से उनके आवास पर मुलाकात की.पीएम मोदी का खास दिन हने की वजह से आजम खान ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जन्मदिन पर वह इस देश को शांति से चलाएंगे और प्यार, मोहब्बत, अमन कायम करेंगे, नफरत खत्म करेंगे सत्ता रहें या ना रहें. वह अपने नाम को जिंदा रखने के लिए वह करेंगे जो इससे पहले किसी ने ना किया हो, क्योंकि वह वह इस देश के सबसे बड़े व्यक्ति है.
ये भी पढे़ं-देश के नए और पुराने संसद भवन का समूचा इतिहास - टाइमलाइन
'पहले ही कहा था फकीर के घर क्या मिलेगा'
हाल में हुई आईटी की रेड पर आजम खान ने कहा कि उन्होंने बहुत पहले ही कहा था कि फकीर के यहां क्या मिलेगा. पहले दिन से सब ने यह कहा था कि रेड में कुछ नहीं मिलेगा. सपा नेता ने कहा कि मेरे छोटे बेटे के पास 9000 और बड़े बेटे के पास 2000 और मेरे पास साढ़े तीन हजार रुपए थे. उन्होंने कहा कि पत्नी तंजीम फातिमा के पास करीब साढ़े चार लाख रुपए के जेवर थे. उन्होंने कहा कि और जो नहीं था वही हमारी दौलत है. गाजियाबाद में एकता कौशिक के घर पर हुई आईटी की रेड पर आजम खान ने कहा कि उनका सिर्फ यही गुनाह है कि वह मेरी बेटी है. उन्होंने कहा कि एकता कौशिक ने मेरी पत्नी की इतनी सेवा की है जितनी अपनी औलाद भी नहीं करती. उनके अलावा मेरी अपनी कोई बेटी भी नहीं है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'सत्ता अनर्थ पर उतर आई है'
एकता कौशिक के घर जाने के सवाल पर सपा नता ने अपने शायराना अंदाज में कहा कि रिश्ते इस दौर में टूट गए हैं. रिश्ते दिलों से होते हैं, राहतों से होते हैं. उन्होंने कहा कि एक ऐसा दौर आया कि हर शख्स डर गया और डरा हुआ लोकतंत्र गुलामी से भी बुरा होता है. आजम खान ने कहा कि सत्ता अनर्थ पर उतरी हुई है. उनके ऊपर हजारों करोड़ रुपए की देनदारी निकाल दी गई. उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि हम इस विश्वविद्यालय को हम कब्र में ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह टाटा बिरला का इंस्टिट्यूट नहीं है यहां गरीब, रिक्शा चलाने वाले बच्चों को मुफ्त में पढ़ाया जाता है.
मैं बकरी चोर फिर भी लगी डकैती की दफा
इंडिया गठबंधन को लेकर सपा नेता ने कहा कि इस गठबंधन में धर्म, जाति की कोई दूरी नहीं है.यह इंसानियत और युवाओं को साथ लेकर नस्लों के लिए नई उम्मीद और ख्वाबों का मसौदा है. इंडिया और भारत के अंतर के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि यह बहुत बड़े नेताओं की बातें हैं. मेरा स्तर बहुत छोटा है. मैं मुर्गी चोर, बकरी और भैंस चोर हैं. लेकिन उन पर दफा डकैती की लगी है. उनकी एसोसिएट प्रोफेसर पत्नी पर शराब की दुकान से 16900 लूटने का मुकदमा दर्ज है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ तो मैं चोर हूं और दूसरी तरफ आईटी की रेड़ की जा रही है. चोर के ऊपर इनकम टैक्स की रेड कैसे.
कठिन हलात में अखिलेश यादव का साथ मिलने पर आजम खान ने कहा कि कठिन हालात में उनको सपा चीफ का साथ एक हजार प्रतिशत मिलता है. जब उनसे पूछा गया कि क्या आप अपनी आपबीती प्रचार के दौरान रखेंगे तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि जहां दो आंसू गिर जाएंगे वहीं लोग समझ जाएंगे कि मेरी खामोशी ही मेरी जुबान होगी.
ये भी पढ़ें-यूपी: दरोगा घर में घुसकर कर रहा था युवती से छेड़छाड़, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं