सोमनाथ चटर्जी का 89 साल की उम्र में निधन
नई दिल्ली:
- सोमनाथ चटर्जी का जन्म 25 जुलाई 1929 को असम के तेजपुर में हुआ था. उनके पिता का निर्मल चंद्र चटर्जी और मां का नाम वीणापाणि देवी था. सोमनाथ चटर्जी के पिता अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थाकों में से थे एक थे और पेश से वकील थे.
- सोमनाथ चटर्जी ने कोलकाता और ब्रिटेन में पढ़ाई की. ब्रिटेन के मिडिल टैंपल से लॉ की पढ़ाई करने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट वकील हो गये. लेकिन इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया. वह एक प्रखर वक्ता के तौर पर लोगों की नजरों में आ चुके थे.
- सोमनाथ चटर्जी का राजनीतिक जीवन विरोधाभाषों के साथ शुरू हुआ. उनके पिता जहां दक्षिणपंथी राजनीति से थे तो सोमनाथ ने करियर की शुरुआत सीपीएम के साथ 1968 में की.
- 1971 में पहली बार वह सांसद चुने गये और फिर 10 बार लोकसभा के सांसद बने. राजनीति में सोमनाथ चटर्जी एक बहुत ही सम्मान नेता के तौर पर देखा जाता है.
- सोमनाथ चटर्जी की पत्नी का नाम रेणु चटर्जी है. उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं.
- 1971 से सांसद चुने जाने के बाद वह हर लोकसभा के लिये चुने गये. साल 2004 में वह 10वीं बार लोकसभा के लिये चुने गये.
- उन्होंने 35 सालों तक सांसद के तौर पर देश की सेवा की और 1996 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
- साल 2004 में 14वीं लोकसभा के लिये उन्हें सभी दलों की सहमति से लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Somnath Chatterjee Dies