भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) के कुछ अधिकारियों की तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के साथ ‘सांठगांठ' थी, इसी कारण वित्त मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) को यहां भेजा. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि सीबीआई के कुछ अधिकारियों और तृणमूल कांग्रेस के बीच सांठगांठ रहने के चलते कोयला घोटाला, मवेशी तस्करी मामला और स्कूल भर्ती अनियमितता की जांच में कोई नतीजा नहीं निकला है.
उन्होंने दावा किया, "पश्चिम बंगाल में सीबीआई अधिकारियों के एक वर्ग और टीएमसी के बीच सांठगांठ रहने के चलते एजेंसी की जांच में कोई नतीजा नहीं निकला. जांच महीनों तक खींची गई."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सीबीआई के कुछ अधिकारियों को बंगाल से बाहर भेज दिया गया.
लोकसभा सदस्य घोष ने कहा, ‘‘फिर ईडी ने वित्त मंत्रालय के निर्देश पर काम करना शुरू किया. दवा की खुराक बढ़ा दी गई. ईडी को पालतू स्वान की तरह काबू नहीं किया जा सकता.''
उन्होंने ईडी के आने के बाद कद्दावर लोगों की गिरफ्तारी के साथ जांच के गति पकड़ने का जिक्र करते हुए दावा किया कि ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.
घोष ने कहा, ‘‘ईडी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी. उसे पालतू स्वान की तरह वश में नहीं रखा जा सकता, जो खुद को नियंत्रित करने की कोशिश करने वालों के प्रति अपनी आंखें मूंद लेता है.'' उन्होंने संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘हॉरर्स ऑफ पार्टिशन' सेमिनार में यह कहा.
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि अपनी टिप्पणियों से घोष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कमतर कर रहे हैं, जिनके तहत सीबीआई काम करती है. टीएमसी के महासचिव कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी का अपने विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है.
उल्लेखनीय है कि ईडी ने स्कूल भर्ती घोटाले में बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को, जबकि सीबीआई ने मवेशी तस्करी मामले में टीएमसी की बीरभूम जिला इकाई के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें:
* पार्टी बनाना या तोड़ना जांच एजेंसी का काम नहीं: बंगाल भर्ती घोटाले पर बोले बीजेपी नेता
* जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को वोट देने के अधिकार का मुद्दा गरमाया, गुपकार गठबंधन ने बुलाई बैठक
* जम्मू में 2 मकानों से 3 महिलाओं समेत 6 लोगों के शव बरामद, मृतकों में 5 एक ही परिवार के सदस्य
पार्टी बनाना या तोड़ना जांच एजेंसी का काम नहीं: बंगाल जॉब स्कैम पर बीजेपी नेता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं