विज्ञापन

प्यार में धोखा, मंगेतर ने लिया बदला, जम्मू की सोशल मीडिया स्टार रोनिशा ने की जान देने की कोशिश

जम्मू की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा ने मंगेतर पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की कोशिश की है. रोनिशा की कहानी में लव ट्रायंगल, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और रिश्तों में धोखे का एंगल भी सामने आ रहा है.

प्यार में धोखा,  मंगेतर ने लिया बदला,  जम्मू की सोशल मीडिया स्टार रोनिशा ने की जान देने की कोशिश
जम्मू की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रोनिशा ने उठाया खौफनाक कदम
जम्‍मू:

Jammu Ronisha Satti Case News: जम्मू की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. फिलहाल अस्पताल में वह जिंदगी और मौत के बच जूझ रही हैं. उन्होंने अपने मंगेतर पर उनके खिलाफ गंदी बातें फैलाकर उन्हें परेशान करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है. एनडीटीवी से बातचीत में रोनिशा की मां रीना ने रोते हुए कहा कि मंगेतर प्रशांत ने उनकी बेटी का नाम खराब करने की कोशिश की. प्रशांत ने मेरी बेटी से 10 लाख रुपये से अधिक ले लिए थे. बाद में उसने शादी करने में से इनकार कर दिया. इससे रोनिशा काफी टूट गई और उसने ये कदम उठाया है. 

प्यार, धोखा और ट्रोलिंग की कहानी

प्यार, धोखा और ट्रोलिंग... रोनिशा की कहानी में लव ट्रायंगल, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और रिश्तों में धोखे का एंगल भी सामने आ रहा है. मां रीना ने बताया, " मंगेतर प्रशांत ने एक फर्जी पेज बनाया और उस पर बेहद गंदी-गंदी बातें लिखीं. कुछ तस्वीरें भी अपलोड कीं और झूठ फैलाकर मेरी बेटी और पूरे परिवार को बदनाम किया. इस वजह से मेरी बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया है. वह अब और गंदगी सहन नहीं कर सकती थी. इसलिए उसने इतना बड़ा कदम उठाना के बारे में सोचा." 

'मंगेतर ने मेरी बेटी से 10 लाख रुपये लिये थे'

रोनिशा की मां रीना सत्‍ती ने बताया, "मेरे पति ऑटो चलाते थे. उन्होंने हमारे बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन लिया था. हमने क्या अपराध किया? मैं घर चलाने के लिए कपड़े सिलती थी. क्या गरीब लोगों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार नहीं है? हमें न्याय चाहिए, पुलिस ने भी हमारी मदद नहीं की. इतने सप्ताह बीत जाने के बाद भी वे उस फर्जी पेज का पता नहीं लगा पाए हैं. प्रशांत ने मेरी बेटी से 10 लाख रुपये से अधिक ले लिए थे. बाद में उसने उससे शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. और अब वह उसे ही दोषी ठहरा रहा है."

रीना सत्‍ती ने बताया, "प्रशांत शर्मा, परिक्षित और रिया मिलकर काफी समय से हमारे परिवार को ट्रोल कर रहे हैं. इन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पेज बनाया हुआ है, इसमें वह गंदी-गंदी तस्‍वीरें डालते रहते हैं. पिछले 2 महीने से वे लगातार हमें परेशान कर रहे हैं. मेरी उम्र 50 साल है, जम्‍मू में कभी हमारे परिवार पर किसी ने अंगुली नहीं उठाई. लेकिन इन लोगों ने हमारी इज्‍जत को काफी उछाला है. मेरा भी अब जीना का मन नहीं करता है. हमने इसकी शिकायत पुलिस में की थी. पुलिस ने प्रशांत को बुलाया और समझाया, तो उसने 5 दिन का समय मांगा था. पुलिस और हमें लगा कि अब वह हमें परेशान नहीं करेगा. लेकिन इस बीच प्रशांत ने कोर्ट में हमारे खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया."

रोनिशा ने प्रशांत को डिवोर्स केस के बारे में भी बता रखा था

रोनिशा की मां ने बताया, "प्रंशात ने मेरी बेटी को इंस्‍टाग्राम से अप्रोच किया था. रोनिशा ने प्रशांत को सबकुछ साफ-साफ बता दिया था कि उसका डिवोर्स का केस चल रहा है. डिवोर्स का केस खत्‍म होते ही वह शादी कर लेगी. इस बीच प्रशांत ने रोनिशा से लगभग 10 रुपये लिया, जिसका हमारे पास पूरा रिकॉर्ड है. डिवोर्स का केस खत्‍म होने के बाद मैंने प्रशांत को बोला कि रोनिशा और तुम शादी कर सकते हो, तो उसने टालना शुरू कर दिया. इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए. ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि प्रशांत की लाइफ में अब कोई और आ गया है." 

रोनिशा ने इंस्‍ट्राग्राम पर जो आखिरी वीडियो अपलोड किया, उसमें वह मानसिक दबाव में होने की बात कर रही है. पहले तलाक और फिर दूसरी शादी टूटने की वजह से वह अंदर से टूट चुकी थी. वीडियो में उसने यह भी दावा किया कि प्रशांत खुद को करोड़पति बताता था, जबकि कई बार उसने और उसके जीजा ने प्रशांत के अकाउंट में पैसे डाले थे. रोनिशा की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है. 

ये भी पढ़ें:- ग्वालियर में ट्विशा शर्मा जैसा केस! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत, आखिरी इंस्टा रील पर उठे सवाल

लेखक के बारे में
img
Pradeep Dutta
Consulting Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ronisha Satti, Social Media Influencer Ronisha, Ronisha Mother Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com