देश में मौसम का अजब-गजब खेल दिख रहा है. एक ओर उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जैसे राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. टेंपरेचर 46-47 डिग्री को छू रहा है और लू के थपेड़ों से शरीर झुलस रहा है. वहीं देश के कुछ ऐसे इलाके भी हैं, जहां अभी भी बर्फबारी हो रही है. लेह लद्दाख का कारगिल ऐसा ही इलाका है, जहां के जोजिला दर्रे के मिनामार्ग पर मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई. श्रीनगर लेह हाईवे पर इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और मौसम खराब होने से जनजीवन ठप हो गया. वीडियो में साफ देख जा सकता है कि वाहनों पर तेज बर्फ पड़ रही है और ट्रक, कार जैसे अन्य वाहनों की लंबी कतार वहां लग गई है.
VIDEO | Kargil: Fresh snowfall hits Minamarg, Zojila. Vehicle movement restricted in Srinagar-Leh Highway amid poor weather conditions.#WeatherUpdate #Kargil #Snowfall
— Press Trust of India (@PTI_News) May 26, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xTYyiSHybK
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा और एक दिन पहले अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था. लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था. पालम में 27.5 डिग्री और लोधी रोड में 25.6 डिग्री दर्ज किया गया.रिज स्टेशन पर 26.7 डिग्री और आयानगर में 27.1 डिग्री मिनिमम टेंपरेचर दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अभी तीन दिन भयंकर गर्मी पड़ेगी.राजस्थान में हीटवेव यानी लू और गर्म रातों का दौर अगले 2-3 दिन जारी रहने की पूरी संभावना है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री रहेगा. बीकानेर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से कुछ भागों में आंधी बारिश आएगी. आंधी बारिश के कारण 30 मई से और जून के पहले हफ्ते में आंधी बारिश जारी रहेगी.जयपुर में आंधी बारिश के असर से 29 मई से तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी.
ये भी पढ़ें - Rain Alert: आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे... आज प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी, यूपी-दिल्ली, पंजाब से बिहार तक 5 दिन कब-कब बरसात होगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं