विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2018

'गोत्र' वार जारी, राहुल गांधी के बाद निशाने पर स्मृति ईरानी, ट्विटर पर यूं मज़ेदार अंदाज में दिया जवाब

केंद्रीय टेक्स्टाइल मंत्री स्मृति ईरानी से भी अपना गोत्र बता दिया है. ट्विटर पर जवाब देते हुए उन्होंने अपने गोत्र का खुलासा किया और कहा कि मेरा गोत्र कौशल है जैसा कि मेरे पिता, उनके पिता और पिता का है.

Also Read in
'गोत्र' वार जारी, राहुल गांधी के बाद निशाने पर स्मृति ईरानी, ट्विटर पर यूं मज़ेदार अंदाज में दिया जवाब
नई दिल्ली: बीजेपी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर गोत्र को लेकर बार-बार हमला करने के बाद अब केंद्रीय टेक्स्टाइल मंत्री स्मृति ईरानी से भी अपना गोत्र बता दिया है. ट्विटर पर जवाब देते हुए उन्होंने अपने गोत्र का खुलासा किया और कहा कि मेरा गोत्र कौशल है जैसा कि मेरे पिता, उनके पिता और पिता का है. मेरे पति और बच्चे पारसी हैं. इसीलिए उनका कोई गोत्र नही है. मैं हिंदू धर्म में विश्वास रखती हूं इसीलिए सिंदूर लगाती हूं. अब आप अपनी जिंदगी पर ध्यान दें. धन्यवाद. 

पुष्कर के पुजारी का दावा: कश्मीरी ब्राह्मण हैं राहुल गांधी, गोत्र है दत्तात्रेय​
 
दरअसल, 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरे के लिए राहुल गांधी राजस्थान के पुष्कर के ब्रह्मा जी के मंदिर में पहुंचे थे. मंदिर में बैठे पुजारी ने राहुल गांधी के गोत्र का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि राहुल हांधी का गोत्र दत्तात्रेय है. दत्तात्रेय कौल होते हैं और कौल कश्मीरी पंडित होते हैं. साथ ही मंदिर के पुजारी ने ये दावा भी किया कि उन्हें मोतीलाल नेहरु, जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, मेनका गांधी और सोनिया गांधी के बारे में भी सब जानकारी है. 

मुम्बई एयरपोर्ट स्टाफ ने की दिव्यांग लड़की की जबरन चेकिंग, ट्विटर पर यूं निकाला गुस्सा

इस मामले पर चुटकी लेते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राहुल गांधी को अपने पिता और दादा जी का गोत्र बताना चाहिए ना कि माता की तरफ का गोत्र. 

बता दें, राहुल गांधी के गुजरात के सोमनाथ मंदिर के दर्शन के बाद गोत्र को लेकर सबसे पहले सवाल बीजेपी प्रवक्ता समबित पात्रा ने उठाया था. जब उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी जनेऊ पहनते हैं. हम उनके पूछना चाहते हैं कि आप किस तरह के जनेऊ-धारी हैं? आपका गोत्र क्या है?

राहुल पर BJP ने लगाया हिंदुओं को भ्रमित करने का आरोप, पूछा- जनेऊ पहनते हैं, तो अपना गोत्र बताएं?

बीजेपी द्वारा राहुल गांधी के गोत्र पर सवाल का जबाव देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह​
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gotra, Smriti Irani, Smriti Irani Tweet, Rahul Gandhi Gotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com