विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2019

ओडिशा के गांव में 2 हफ्ते में 6 बच्चों की मौत, कारण अब तक पता नहीं

चिकित्सकों के एक दल को गांव में भेजा गया है और वहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है.

ओडिशा के गांव में 2 हफ्ते में 6 बच्चों की मौत, कारण अब तक पता नहीं
प्रतीकात्मक फोटो
मलकानगिरी:

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के एक गांव में पिछले एक पखवाड़े में कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई और सात अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) अजय कुमार बैठा ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि पिछले दो हफ्ते में कालीमेला प्रखंड के तमनपल्ली गांव में छह महीने से चार वर्ष तक के बच्चों की मौत हुई. 

सीडीएमओ ने कहा कि सात बच्चों का कालीमेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है और उनके रक्त के नमूने को जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है. बैठा ने कहा कि सभी ने बुखार, ठंड, कफ, चक्कर आना और उल्टी की शिकायत की थी. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के एक दल को गांव में भेजा गया है और वहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रतीत होता है कि ग्रामीणों की लापरवाही के कारण बच्चों की मौत हुई जो उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के बजाए नीम हकीमों के पास ले गए.'' 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Death, Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com