विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

सुप्रीम कोर्ट मामले पर उद्धव ठाकरे : न्याय देवता को गूंगा-बहरा करने का प्रयास, सिर्फ चुनाव जीतने का काम हो रहा

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चीफ जस्टिस के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की शिवेसना के कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे ठाकरे ने तारीफ की

सुप्रीम कोर्ट मामले पर उद्धव ठाकरे : न्याय देवता को गूंगा-बहरा करने का प्रयास, सिर्फ चुनाव जीतने का काम हो रहा
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की तारीफ की है.
  • ठाकरे ने जजों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई नहीं होने की आशा जताई
  • कहा- प्रश्न उठने लगा है कि न्याय व्यवस्था पर भरोसा करें या नही?
  • जज बीएच लोया की संदिग्ध मौत की जांच हो, कुछ गलत नहीं है तो डर कैसा
मुंबई: प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की शिवेसना के कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे ठाकरे ने तारीफ की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई नहीं होगी.

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस जे चेलामेश्‍वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सुप्रीम कोर्ट प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और साथ ही लोकतंत्र पर खतरा बताया था. जजों के इस कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा है कि ''न्याय देवता को गूंगा बहरा करने का प्रयत्न हो रहा है. सिर्फ चुनाव जीतने का काम चल रहा है. कल जो हुआ बहुत ही हैरान करने वाला है. यह प्रश्न उठने लगा है कि न्याय व्यवस्था पर भरोसा करें या नही.''

VIDEO : चीफ जस्टिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि ''सरकार को न्याय व्यवस्था में कोई दखल न देकर उसे काम करने देना चाहिए. जज बीएच लोया की संदिग्ध मौत की जांच होनी चाहिए. अगर कुछ गलत नहीं है तो डर किस बात का?''
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court Judges Press Conference
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com