विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2017

16 साल की लड़की से गैंगरेप और हत्या के बाद शिमला में लोगों का गुस्सा उफान पर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस एसआईटी के तीन सदस्यों का तबादला कर दिया, जो एक स्कूली छात्रा से बलात्कार और हत्या के मामले की जांच कर रहे थे.

16 साल की लड़की से गैंगरेप और हत्या के बाद शिमला में लोगों का गुस्सा उफान पर
शिमला में गैंगरेप की घटना के बाद प्रदर्शन
  • शिमला में लोग कर रहे हैं प्रदर्शन
  • 16 साल की लड़की की गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या
  • थाने में एक आरोपी ने दूसरे की हत्या की
शिमला: एक 16 साल की लड़की से हुए गैंगरेप और बर्बर हत्या के चलते शिमला की शांत वादियों में लोगों को गुस्सा उफन रहा है. सीबीआई जांच का ऐलान भले ही हो गया हो, लेकिन इस सबके बीच मामले में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब पुलिस की हिरासत में एक आरोपी ने दूसरे आरोपी की हत्या कर दी है. शिमला में पिछले एक हफ़्ते से लोगों का प्रदर्शन जारी है. शिमला के मॉल रोड पर ज्यादातर दुकानें बंद हैं. कल करीब तीन हज़ार लोगों की भीड़ ने थाने पर धावा बोला था. दो हफ्ते पहले स्कूली छात्रा की हुई हत्या के बाद शिमला में रोजाना प्रदर्शन हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने स्कूल से घर लौट रही लड़की को पहले लिफ्ट दी और पास के जंगलों में उसके साथ बलात्कार कर हत्या कर दी. उधर- पीड़ित परिवार अभी तक की 6 गिरफ्तारियों से संतुष्ट नहीं हैं.

पढ़ें- UP: लड़की को सड़क पर फेंककर जा रहा था टैक्सी ड्राइवर रेपिस्ट, बाइक सवार ने पकड़ा

यह पढ़ें
दृष्टिहीन महिला से बलात्कार करने वाले दृष्टिहीन बैंक कर्मी को मिलेगी सजा

वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस एसआईटी के तीन सदस्यों का तबादला कर दिया, जो एक स्कूली छात्रा से बलात्कार और हत्या के मामले की जांच कर रहे थे. जिन पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उसमें एसआईटी के प्रमुख आईजी (दक्षिणी क्षेत्र) जेड एच जैदी भी शामिल हैं.

यह कदम तब उठाया गया जब मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में एक अन्य आरोपी ने हत्या कर दी. इस बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर राज्य की जनता में जबर्दस्त आक्रोश है और पुलिस की भूमिका की काफी आलोचना की जा रही है. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shimla, Gangrape, Protest In Shimla, Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com