झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन, उनके बेटे हेमंत सोरेन और पुत्रवधू कल्पना सोरेन के अलावा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है. झामुमो के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई पार्टी के स्टार प्रचारकों सूची के अनुसार शिबू सोरेन झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.
इस सूची में बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा भी शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी की इच्छा के खिलाफ जाकर लोहरदगा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे के समझौते में यह सीट कांग्रेस के पास चली गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है. पिंटू ने हाल ही में राज्य में कथित अवैध खनन और भूमि सौदों से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ का सामना किया था.
सूची में पार्टी सुप्रीमो के बाद दूसरे प्रमुख प्रचारक के रूप में सलाखों के पीछे बंद हेमंत सोरेन के नाम का भी उल्लेख है.
सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और रांची की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं.
उनकी पत्नी कल्पना को भी लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख प्रचारक के रूप में सूची में शामिल किया गया है. वह गांडेय विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रही हैं.
ये भी पढ़ें- 12 साल की बच्ची से बॉयफ्रेंड समेत 4 नाबालिगों ने किया गैंगरेप, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला
Video : Ravindra Bhati को जान से मारने की धमकी, Gangster Rohit Godara ने सफाई में कहा- मैंने नहीं दी धमकी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं