विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2019

टल सकती है शरद पवार और सोनिया गांधी के बीच रविवार को होने वाली बैठक, ये है वजह...

पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पवार ने पुणे में रविवार को एनसीपी कोर समिति की एक बैठक बुलाई है जिससे समय पर दिल्ली पहुंचना उनके लिए मुश्किल है.

Also Read in
टल सकती है शरद पवार और सोनिया गांधी के बीच रविवार को होने वाली बैठक, ये है वजह...
शरद पवार के साथ सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
  • रविवार को एनसीपी की कोर समिति की बैठक होनी है
  • तीनों पार्टियां न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा कर चुकी हैं
  • राज्य में 12 नवम्बर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था
मुंबई:

महाराष्ट्र में शिवसेना (Shiv Sena) के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के बीच रविवार को होने वाली बैठक टलने के आसार हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी. पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पवार ने पुणे में रविवार को एनसीपी कोर समिति की एक बैठक बुलाई है जिससे समय पर दिल्ली पहुंचना उनके लिए मुश्किल है. इससे पूर्व दोनों पार्टियों के सूत्रों ने बताया था कि पवार (Sharad Pawar) और गांधी की रविवार को बैठक हो सकती है. सूत्रों ने कहा, ‘‘कोर समिति की बैठक पुणे में शाम चार बजे शुरू होगी. इसके बाद पवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे. इसलिए सोनिया गांधी के साथ बैठक की संभावना कम ही दिखाई पड़ती है.''

शिवसेना ने BJP पर साधा निशाना, विधायकों की खरीद-फरोख़्त की कोशिश का लगाया आरोप

सूत्रों ने बताया कि कोर समिति की बैठक में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की संभावित गठबंधन सरकार में विभागों के आवंटन पर चर्चा हो सकती है. उन्होंने बताया कि सरकार गठन पर चर्चा के लिए पवार के सोमवार या मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मिलने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ बैठक हो सकती है.'' कांग्रेस और एनसीपी पहले ही सरकार गठन के लिए शिवसेना के साथ एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर चर्चा कर चुके हैं. मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के बीच चली खींचतान के बाद राज्य में 12 नवम्बर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था.

VIDEO: महाराष्ट्र: शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Sharad Pawar, Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com