विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

शाहीन बाग: संडक बंद किए जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने किया प्रर्दशन, जमकर हुई नारेबाजी

स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और "जय श्री राम", "वंदे मातरम" और "खाली कराओ शाहीन बाग वालों को" जैसे नारे लगाए. 

शाहीन बाग: संडक बंद किए जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने किया प्रर्दशन, जमकर हुई नारेबाजी
दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले 50 दिनों से चल रहा प्रदर्शन
नई दिल्ली:

स्थानीय लोगों के एक समूह ने नोएडा को कालिंदी कुंज से जोड़ने वाली सड़क से अवरोधक हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के शाहीनबाग में CAA विरोधी धरना स्थल के निकट रविवार को प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे लोगों को जगह खाली कर देनी चाहिए क्योंकि यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. संयुक्त पुलिस आयुक्त (साउथ रेंज) देवेश श्रीवास्तव और पुलिस उपायुक्त (साउथ ईस्ट) चिन्मय बिस्वाल यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद हैं कि कोई अप्रिय घटना नहीं हो. इन प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं. इन लोगों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और "जय श्री राम", "वंदे मातरम" और "खाली कराओ शाहीन बाग वालों को" जैसे नारे लगाए. 

शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कहा- आखिर हिंदुओं के देश में...

जसोला की रहने वाली रेखा देवी ने कहा, "हम चाहते हैं कि सड़क खाली हो. वे (संशोधित नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनकारी) पिछले 50 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं. इससे हम लोगों को दिक्कत होती है. हमारे बच्चे स्कूल जाने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि सड़कें बाधित हैं. पुलिस ने बताया कि लगभग 52 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन लोगों को जल्दी ही रिहा कर दिया जाएगा. जसोला के ही रहने वाले दीपक पटेल ने बताया कि किसी तरह इलाके को पार कर काम पर जाने में सफल हुए हैं . पटेल ने बताया, "बड़े पैमाने पर लगे अवरोधकों के कारण पुलिस हमे धरनास्थल पर प्रवेश करने की इजाजत नहीं देती है जहां एक महीने से अधिक समय से महिलाएं धरना दे रही हैं. मैं किसी तरह क्षेत्र को पार कर काम पर जाने में सफल हुआ हूं. लेकिन कल से, सख्त जांच अभियान जारी है और हमें बिना परिचय पत्र दिखाये उस क्षेत्र से होकर गुजरने की इजाजत नहीं दी गई." 

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिया शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

शाहीनबाग में शनिवार को 25 साल के एक युवक ने हवा में दो गोलियां चलाई जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ . एक अन्य प्रदर्शनकारी रेखा खन्ना ने बताया कि वह चाहती हैं कि जल्दी से जल्दी सड़क को खाली कराया जाए. उन्होंने बताया, "अब 50 दिन हो गये हैं. मेरे पति नोएडा में काम करते हैं और हमारे बच्चे इसी मार्ग से स्कूल जाते हैं." रेखा ने कहा, "हम चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी सड़क खाली कराया जाए. मैं यहां केवल एक दिन का विरोध प्रदर्शन करने आई हूं और हमें यहां से जाने के लिए कहा जा रहा है. लेकिन जो लोग शाहीनबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें खाली करने को नहीं कहा गया. कम से कम सड़क को एक तरफ से खोला जाना चाहिए."

VIDEO: दिल्ली के शाहीन बाग में युवक ने की फायरिंग, पुलिस ने दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Local People Protest In Shaheen Bagh, Shaheen Bagh Protest, Kalindi Kunj Road Blocked
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com