विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

एक सीन की वजह से BAN हो सकता है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'!

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर ईशनिंदक सीन्स दिखाने का आरोप लगाया है.

एक सीन की वजह से BAN हो सकता है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'!
एसजीपीसी ने टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पर बैन लगाने की मांग की है.
  • एसजीपीसी को गुरु गोविंद सिंह के जीवित स्वरूप के चित्रण पर आपत्ति
  • कहा- यह सिख सिद्धांतों के खिलाफ, समुदाय को ठेस पहुंची
  • कोई भी अभिनेता या चरित्र गुरु गोविंद सिंह से समानता नहीं कर सकता
अमृतसर: सोनी सब के पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैन्स के लिए एक शॉकिंग खबर आई है. अब इस शो पर बैन लगाने की मांग उठा दी गई है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर ‘ईशनिंदक’ सीन दिखाने के आरोप लगाते हुए इस पर तत्काल बैन लगाने की मांग की है. बता दें, तारक मेहता...का पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था. तब से अब तक यह दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है.


यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: पड़ोसन की खिड़की में ताक-झांक करते दिखे सलमान खान

एसजीपीसी प्रमुख कृपाल सिंह बादुंगर ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा- धारावाहिक ने सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के जीवित स्वरूप का चित्रण कर समुदाय को ठेस पहुंचाई है और ऐसा करना ‘सिख सिद्धांतों' के खिलाफ है. बादुंगर ने कहा, "कोई भी अभिनेता या कोई भी चरित्र खुद की दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के साथ समानता नहीं कर सकता. यह अक्षम्य कृत्य है."

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा से हुआ ब्रेकअप तो एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करती दिखीं आलिया भट्ट!

बताते चलें कि, हाल ही में सोनी टीवी के शो 'पहरेदार पिया की' को बैन करने के लिए दर्शकों के एक वर्ग ने ऑनलाइन पेटिशन शुरू कर दी थी, जिसके बाद यह शो को बंद कर दिया गया. अब देखना ये होगा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर बैन लगाए जाने की डिमांड पर क्या एक्शन लिया जाता है?

VIDEO: 'हसीना पारकर' की टीम से खास बातचीत
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tarak Mehta Ka Ulta Chashma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com