विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2024

हरियाणा और पंजाब में भीषण ठंड, सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राज्य के हिसार और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 4.4 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमाान दर्ज किया गया.

हरियाणा और पंजाब में भीषण ठंड, सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही.
नई दिल्ली:

हरियाणा और पंजाब में बृहस्पतिवार को ठंड का कहर कम नहीं हुआ और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सिरसा हरियाणा में सबसे ठंडा स्थान रहा.

राज्य के हिसार और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 4.4 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमाान दर्ज किया गया.

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बुधवार को, केंद्र शासित प्रदेश के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जो 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और कल का दिन पिछले दशक में शहर का सबसे ठंडा दिन बन गया. जनवरी 2013 में चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

पंजाब के गुरदासपुर में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, पटियाला, बठिंडा और फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस, अमृतसर और लुधियाना में 5.5 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ दो, वरना बाबा सिद्दीकी से बुरा हाल : सलमान खान को धमकी
हरियाणा और पंजाब में भीषण ठंड, सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
चंडीगढ़ में आज हरियाणा बीजेपी नेताओं की बैठक, शपथ ग्रहण की तैयारियों पर होगी चर्चा
Next Article
चंडीगढ़ में आज हरियाणा बीजेपी नेताओं की बैठक, शपथ ग्रहण की तैयारियों पर होगी चर्चा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com