विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2018

स्वामी नित्यानंद का दावा- ऐसी गाय तैयार करूंगा, जो बोलेगी संस्कृत और तमिल

कभी कथित सेक्स सीडी से विवादों में घिरे स्वामी नित्यानंद ने हैरानी भरा दावा करते हुए कहा है कि वह ऐसी गाय तैयार करेंगे, जो संस्कृत और तमिल बोलेगी.

स्वामी नित्यानंद का दावा- ऐसी गाय तैयार करूंगा, जो बोलेगी संस्कृत और तमिल
स्वामी नित्यानंद ने दावा किया है कि ऐसी गाय तैयार करेंगे, जो तमिल और संस्कृत बोलती नजर आएगी.
  • स्वामी नित्यानंद का दावा- ऐसी गाय बनाएंगे जो संस्कृत बोलेगी
  • सेक्स सीडी के चलते विवादित धर्मगुरुओं में गिने जाते हैं नित्यानंद
  • नित्यानंद बोले-उन्होंने जानवरों को बोलना सिखाने का विकसित किया साफ्टवेयर
नई दिल्ली: दक्षिण भारत के स्वामी नित्यानंद ने दावा किया है कि वह ऐसी गाय तैयार करने में जुटे हैं, जो संस्कृत और तमिल भाषा बोलेगी. नित्यानंद के इस दावे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.2010 में एक अभिनेत्री के साथ कथित सीडी का मामला सामने आने के बाद से स्वामी नित्यानंद की गिनती विवादित गुरुओं में होती है. करीब 40 वर्षीय स्वामी नित्यानंद मूलतः तमिलनाडु के रहने वाले हैं.कम उम्र में ही खुद को सन्यासी घोषित कर लिया. अपने प्रवचन के दौरान नए लुक में नजर आए  स्वामी नित्यानंद ने कहा-वह ऐसे बंदर, गाय और शेर बना सकते हैं, जो तमिल और संस्कृत बोलेंगे.

आसाराम बापू के अलावा 6 और बाबा जिन पर लगे हैं गंभीर आरोप

स्वामी नित्यानंद ने कहा- मैंने एक साफ्टवेयर तैयार किया है, जिससे गाय, बंदर और शेर संस्कृत, तमिल बोलेंगे, इस साफ्टवेयर का मैने कल परीक्षण किया तो यह सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है. महज एक साल के भीतर मैं दावा सफल कर दिखाऊंगा. नित्यानंद ने कहा- मैं बंदरों, शेर और गायों के लिए एक उचित भाषाई कार्ड विकसित करने की दिशा में काम कर रहा हूं. स्वामी नित्यानंद ने कहा कि उनके पास ऐसी आध्यात्मिक शक्ति है, जिससे वह गाय, बंदर आदि जानवरों में उन आंतरिक अंगों को भी  विकसित कर सकते हैं, जो अंग सिर्फ इंसानों में मिलते हैं. नित्यानंद ने दावा किया कि वह वोकल कार्ड यानी बोलने की नली में इन जानवरों में विकसित करेंगे.



बता दें कि स्वामी नित्यानंद उस समय सुखिर्यों में आए थे, जब दक्षिण की एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ 40 बार से ज्यादा बलात्कार किया. नित्यानंद के कुछ अन्य शिष्यों ने भी उन पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे. एक शख्स के साथ जबरदस्ती समलैंगिक रिश्ते बनाने के आरोप में भी नित्यानंद के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है. 

वीडियो-समलैंगिक संबंधों पर फंसे नित्यानंद 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swamy Nityanand, Nithyananda, Swamy Nithyananda, Swamy Nithyananda Sex Scandal, Cows Will Talk In Sanskrit, Nithyananda Claim Cows Will Talk In Sanskrit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com